फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Security personnel died under suspicious circumstances on first day of duty

UP: ड्यूटी के पहले ही दिन सुरक्षाकर्मी की मौत, हत्या की आशंका, बिलखते हुए पत्नी ने कही ये बात, हो जाएंगे भावुक

Fri, 04 Aug 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 12:37 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में निजी कंपनी के गार्ड की ड्यूटी के पहले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Meerut News: Security personnel died under suspicious circumstances on first day of duty
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दौराला क्षेत्र के दशरथपुर में ट्रैक के पास रेलवे कंट्रोल रूम यार्ड पर निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ड्यूटी के पहले ही दिन मौत हो गई। उसका शव ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। शव को देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।

विज्ञापन


सकौती निवासी अशोक प्रजापति (45) पुत्र रामकिशन एक अगस्त को जेएई सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में भर्ती हुआ था। कंपनी ने अशोक की एलएनटी कंपनी के कंट्रोल रूम यार्ड पर तैनाती कर दी, जहां रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

बताया गया कि बुधवार रात अशोक ड्यूटी पर गया था, जो सुबह सात बजे खत्म होनी थी। बृहस्पतिवार सुबह मदारीपुर गांव निवासी सुरक्षाकर्मी कपिल कंट्रोल रूम पर ड्यूटी के लिए पहुंचा। वहां रेलवे ट्रैक के किनारे अशोक का शव पड़ा था, जिसके शरीर पर जगह-जगह घाव थे। कपिल ने आनन-फानन में कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

पत्नी बोली, पता होता तो ड्यूटी पर नहीं जाने देती
अशोक के परिवार में उसकी पत्नी बबली, बेटा अमन, बेटी अनु और निशा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक की मौत के बाद उसकी पत्नी बिलखते हुए बार-बार कह रही थी कि अगर पता होता तो ड्यूटी पर नहीं जाने देती। अशोक के चचेरे भाई रविंद्र का कहना है कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में यही आया है कि अशोक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। - पीयूष सिंह, एसपी सिटी

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed