फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर चल रहा था बड़ा खेल, एडीएम सिटी ने छापा मारा तो खुल गई पोल, देखिए तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: SDM raids petrol pump and will now be sealed
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पठानपुरा में एक पेट्रोल पंप पर चोरी छिपे बड़ा खेल चल रहा था। वहीं सूचना मिलने पर एडीएम सिटी ने मंगलवार को पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान पेट्रोल पंप पर सिर्फ सेल्समैन ही मिला। उससे पूछताछ की तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Meerut News: SDM raids petrol pump and will now be sealed
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने एक सूचना पर इस पेट्रोल पंप पर छापा मारा है। पेट्रोल पंप पर मौके पर मौजूद मिले सेल्समैन ने वॉटर पंप मालिक का नाम गौरव सिंह निवासी अलीगढ़ बताया है।

Meerut News: SDM raids petrol pump and will now be sealed
सैंपल लिया - फोटो : अमर उजाला

टीम ने काफी देर तक पेट्रोल पंप पर जांच की। पेट्रोल पंप पर केवल एक ही सेल्समैन मौजूद था। एडीएम सिटी ने जांच के लिए पेट्रोल पंप से जांच के लिए सैंपल लिया है। पेट्रोल पंप को सील करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: फैयाज अहमद ने कोरोना से मुक्ति के लिए घर में कराया हवन यज्ञ का आयोजन, कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: SDM raids petrol pump and will now be sealed
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि गांव पठानपुरा थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में गोला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप बिना किसी नाम के चल रहा था। यह पेट्रोल पंप तीन दिन पूर्व ही चालू हुआ है। इस समय पेट्रोल पंप पर डीजल सप्लाई मशीन काम कर रही है। पेट्रोल पंप की पेट्रोल सप्लाई मशीन खराब है। दोनों मशीनें चार पांच साल पुरानी बताई गई और इन पर शासन ने रोक लगा रखी है। मौके से आपूर्ति अधिकारी ने डीजल का टेस्ट करने के लिए सैंपल लिया है। पेट्रोल का मालिक गौरव सिंह निवासी अलीगढ़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: SDM raids petrol pump and will now be sealed
जांट करती टीम - फोटो : अमर उजाला

एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी का कहना है कि सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद सेल्समैन कोई भी ऐसे कागजात नहीं दिखा पाया, जिससे यह पता चल सके कि पेट्रोल पंप किसके नाम पर है। अभी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed