{"_id":"61c2d85a7963702c6f6d46ea","slug":"meerut-news-school-bus-collided-with-fire-brigade-vehicle-during-fog-in-ganganagar-and-many-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कोहरे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकराई स्कूल बस, कई छात्राओं समेत चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कोहरे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकराई स्कूल बस, कई छात्राओं समेत चालक घायल
Wed, 22 Dec 2021 01:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:22 PM IST
सार
मेरठ के गंगानगर में बुधवार को एक हादसा हो गया। बताया गया कि कोहरे के कारण स्कूल की बस फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड स्थित फिटकरी गांव के पास आज यानी बुधवार सुबह आठ बजे गार्गी गर्ल्स स्कूल की बस कोहरे के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में चार छात्राओं समेत चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गार्गी गर्ल्स स्कूल की बस मवाना से छात्रों को लेकर आ रही थी। इसी बीच मवाना रोड स्थित फिटकरी गांव के मोड़ पर एक चालक डीसीएम को बैक कर रहा था। उसके पीछे चल रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से पहुंची गार्गी गर्ल्स स्कूल की बस कोहरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
इस हादसे में मवाना निवासी छात्रा तान्या, रिया, हर्षिता और दिव्यांशी समेत चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अपने साथ ले गए। वहीं इंचौली पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां