फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Praveen Togadia demands ban on Darul Uloom and Tablighi Jamaat

बड़ी मांग: प्रवीण तोगड़िया बोले- दारुल उलूम और तबलीगी जमात पर लगे प्रतिबंध, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा...

Wed, 15 Dec 2021 01:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Dec 2021 01:35 PM IST
सार

मेरठ में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बिना नाम लिए राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने देवबंद स्थित दारुल उलूम व तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Meerut News: Praveen Togadia demands ban on Darul Uloom and Tablighi Jamaat
मंच से बोलते प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया बुधवार को मेरठ के गांव दुल्हैड़ा में प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवबंद स्थित दारुल उलूम व तबलीगी जमात पर प्रतिबंध लगे। यदि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो हिंदू जाग उठेगा और स्वयं ही प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने पड़ोसी मुस्लिम देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा देश संपन्न हुआ करता था। लेकिन, वहां से आए डकैतों ने देश को लूटने का काम किया है। यदि आज सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती और हिंदू नहीं जागता तो आने वाले समय में वैसा ही मंजर दोबारा होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर पर बोलते हुए कहा कि हमें चॉकलेट नहीं चाहिए, बल्कि पूरा खाना चाहिए। बातों से कुछ नहीं होगा, बल्कि करके दिखाने से ही सब कुछ होगा। उन्होंने नाम न लेते हुए राजनीतिक पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहां कि एक समय हुआ करता था जब एक क्विंटल गेहूं के बदले में 10 ग्राम सोना आता था। लेकिन, आज सोने के दाम 50 हजार हैं और गेहूं पांच हजार में भी नहीं बिक पाता। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे

उन्होंने फसल का दाम किसान द्वारा तय करने की मांग उठाई। साथ ही मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की मांग रखी। अपने भाषण में उन्होंने कई बार दारुल उलूम का जिक्र करते हुए जमकर निशाना साधा और कहा कि तबलीगी जमात से आतंकवादी बनाए जा रहे हैं। जो, तालिबानियों की तरह अफगानिस्तान पर कब्जा कर रहे हैं। यदि तबलीगी जमात पर रोक नहीं लगाई गई तो भारत का भी हाल अफगानिस्तान जैसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed