फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police has deducted challans of those who did not wear masks and imposed a fine of three lakh

बिना मास्क वालों की अब खैर नहीं, 10 दिन में वसूला 3.12 लाख का जुर्माना, 420 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 20 Jun 2020 12:50 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police has deducted challans of those who did not wear masks and imposed a fine of three lakh
बिना मास्क लगाए घूमते युवक। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। बीते दस दिनों में पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 2404 लोगों से 3.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने में 420 मुकदमे दर्ज किए हैं।  

विज्ञापन


मेरठ जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में इससे मरने वालों के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है।  पुलिस-प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं कि जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है। इस कारण कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बाद पुलिस ने डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार, कानूनी कार्रवाई शुरू करा दी है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा कम करने और कोरोना संक्रमण फैलने से बचाने के लिए पुलिस 10 दिनों से मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। यह अभियान निरंतर चलाने के लिए आईजी रेंज ने एसएसपी को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना काल की विडंबना: मोर्चरी में शवों की बेकदरी, फिर सामने आई मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों पर भी लगेगा जुर्माना 
अनलॉक 1.0 में शहर के अधिकांश बाजार शर्तों के आधार पर खोले गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे से मास्क न पहनने वालों की मॉनिटरिंग की जाएगी। दुकानदारों को भी पुलिस ने चेतावनी दी है कि बगैर मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को सामान दिया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को आधार बनाया जाएगा। 

घर से निकलते ही मास्क लगाना अनिवार्य है। बगैर मास्क कोई भी मिला तो उसके खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। 10 दिन के अभियान में मास्क लगाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस लगातार अभियान चला रही है। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed