फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police has busted tamancha factory in Parikshitgarh and arrested three accused

UP: होली से पहले तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके का हाल देख पुलिस अफसर भी हैरान, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 01:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Mar 2023 01:03 AM IST
सार

Meerut News : यहां होली से पहले तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। वहीं, मौके का हाल देख पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut News: Police has busted tamancha factory in Parikshitgarh and arrested three accused
तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न बिजली थी और न ही अत्याधुनिक संसाधन। इसके बावजूद गन्ने के खेत में तमंचे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने यहां से तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तमंचा बनाते समय वेल्डिंग की जरूरत पड़ती थी तो वहां भट्टी चलाकर तांबे के तार से जोड़ लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर एक तमंचा बनवाकर देखा। पकड़े गए आरोपी पहले भी तमंचा बनाने के मामले में जेल काट चुके हैं। वह जमानत पर छूटकर आते ही फिर तमंचा बनाने लग जाते हैं।

विज्ञापन


मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी-अहमद नगर बढ़ला संपर्क मार्ग स्थित गन्ने के खेत में तमंचे की फैक्टरी चलती मिली। मुखबिर की सूचना पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने छापा मारा। तीन आरोपी भूरे निवासी खजूरी, ताहिर व खान मोहम्मद निवासी अहमदनगर बढ़ला को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने बताया कि घने जंगल में गन्ने के खेत के बीचोबीच आरोपियों ने फैक्टरी बनाई हुई थी। यहां बिजली की लाइन तक नहीं थी। आरोपियों ने बताया कि वह अत्याधुनिक संसाधनों के बगैर तमंचा तैयार कर देते है। एक तमंचा तीन हजार रुपये तक बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी

एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि आरोपियों से सात तमंचे, एक बंदूक, ड्रिल मशीन और तमंचा बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। यहां डेढ़ महीने पहले ही गन्ने के खेत में तमंचे बनाने का काम शुरू किया था। इससे पहले आरोपी किराए के घर लेकर तमंचा बनाने का काम करते थे।

होली पर खूनखराबे की आशंका
यहां बन रहे तमंचों का प्रयोग होली पर खूनखराबे के लिए हो सकता था। आरोपियों ने बताया कि होली पर तमंचों की मांग अधिक आ रही थी। इसके चलते उन्होंने गन्ने के खेत में तमंचा बनाने का काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन

बिजली कनेक्शन लेते तो खुल जाती पोल
तीनों आरोपी रोजाना छह तमंचे बना लेते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह बैटरी वाली ड्रिल मशीन का इस्तेमाल कर रहे थे। यदि बिजली कनेक्शन लेते तो उनकी पोल खेल जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed