फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police has arrested four peoples including two women with fake currency

यूपी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, छापते थे नकली नोट

Wed, 06 Jan 2021 02:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police has arrested four peoples including two women with fake currency
पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में गंगानगर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं नकली नोट छापकर बाजार में चलाती थी। उनके पास से करीब साढे़ छह लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। एसपी देहात केशव कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी सुमन पत्नी सुभाष निवासी सिखेड़ा, उसकी बेटी माही, रोबिन उर्फ मुकेश निवासी सिवाया दौराला, सिकंदर उर्फ सतेंद्र निवासी पिलखुआ हापुड़ को गिरफ्तार किया गया है। माही गंगानगर क्षेत्र में नकली नोटों को बाजार में चला रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों के पास से 542400 कीमत के नकली नोट, 97500 रुपये नकली अर्धनिर्मित, प्रिंटर व अन्य सामग्री बरामद हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शहजाद को दबोचा, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि नकली नोट छापने वाला सरगना प्रशांत उर्फ विराट निवासी पुदीया मदिलकम त्रिशूर केरल का रहने वाला है। वर्तमान में वह गंगा टावर कवि नगर गाजियाबाद में रहता है। सरगना अपने साथी विनोद निवासी सिखेड़ा इंचौली के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि नकली नोट बनाने के आरोपी सिकंदर के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बाजारों में सप्लाई कर चुके नकली नोट 
पुलिस का दावा है कि आरोपी बाजार में लाखों के नकली नोट सप्लाई कर चुके हैं। छोटे बच्चों को नकली नोट देकर दुकानों पर भेजा जाता था। नकली नोट कहां-कहां सप्लाई किए गए हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बारीकी से जांच करने पर ही नकली नोट पकड़ में आते हैं। यह धंधा सालों से चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed