{"_id":"66e327862a0b24ce680dd5a1","slug":"meerut-news-partnership-dispute-turned-out-to-be-a-case-of-helicopter-tampering-and-robbery-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पार्टनरशिप का विवाद निकला हेलिकॉप्टर से छेड़छाड़ और लूट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पार्टनरशिप का विवाद निकला हेलिकॉप्टर से छेड़छाड़ और लूट का मामला
Thu, 12 Sep 2024 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:10 PM IST
सार
परतापुर हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर के पार्ट्स खोलकर ले जाने का शोर मच गया। मगर शाम होते होते सामने आया कि ये तो पार्टनरशिप का विवाद है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर हवाई पट्टी पर हेलिकॉप्टर से छेड़छाड़ और लूट का मामला पार्टनरशिप का विवाद निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस कंपनी को हेलिकॉप्टर बेचा गया था, उस कंपनी के कर्मचारी हेलिकॉप्टर के पार्ट्स खोलकर साथ ले गए थे।
विज्ञापन
पायलट रविंद्र सिंह अक्तूबर-2023 तक सर्विएशन कंपनी में पायलट थे। इसके बाद उन्होंने शौर्य एयरोनॉटिक्स कंपनी ज्वाइन की थी। सर्विएशन के हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड विमान शौर्य एयरोनॉटिक्स के परतापुर हवाई पट्टी हैंगर पर मेंटेनेंस के लिए भेजे जाते हैं। उन्होंने भी अपना एक हेलिकॉप्टर परतापुर हवाई पट्टी पर 10 मई को मेंटेनेंस के लिए भेजा था। इसी बीच सर्विएशन कंपनी के मालिक कैप्टन जीसी पांडे ने हरियाणा के रोहतक निवासी उद्योगपति अतुल जैन को यह हेलिकॉप्टर बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल जैन की गुजरात के गांधीनगर में मोड एयर नाम से कंपनी है। अतुल जैन परतापुर हवाई पट्टी से 10 मई 2024 को हेलिकॉप्टर के पार्ट्स खुलवाकर ट्रक में सड़क मार्ग से ले गए। तब रविंद्र ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग हेलिकॉप्टर के पार्ट्स खोल रहे हैं। रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।
बुधवार को भी रविंद्र ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रवींद्र सिंह ने दावा किया कि वह सर्विएशन कंपनी में पार्टनर है, जबकि कंपनी के मालिक कैप्टन जीसी पांडेय के मुताबिक रवींद्र सिंह को पिछले साल कंपनी से निकाल दिया गया था। दोनों के बीच पार्टनरशिप का विवाद चल रहा है। इस घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन कर रहे हैं। हेलिकॉप्टर लूट जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। मोड एयर के निदेशक अतुल जैन ने बताया कि उनकी कंपनी ने सर्विएशन कंपनी से हेलिकॉप्टर खरीद था। गत 10 मई को परतापपुर हाईवे पट्टी पर यह हैंडओवर हुआ था। उसे ट्रक में गुजरात के गांधीनगर ले जाया गया।