{"_id":"61020ab1786bda256d55efbb","slug":"meerut-news-nadeem-was-married-with-a-girl-of-new-york-after-being-friend-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीम का खुला राज: न्यूयॉर्क की युवती ने थाने में लगाई गुहार, फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार, फिर निकाह और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदीम का खुला राज: न्यूयॉर्क की युवती ने थाने में लगाई गुहार, फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार, फिर निकाह और...
Thu, 29 Jul 2021 07:26 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:26 AM IST
सार
नदीम ने पहले न्यूयॉर्क की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की फिर उससे निकाह कर लिया। लेकिन बाद में युवती को नदीम का असली राज पता चला तो वह हैरान रह गई।
विज्ञापन
निकाह, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूयॉर्क की युवती से मेरठ शहर के नदीम का दो साल पहले फेसबुक के जरिए प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ने निकाह कर लिया। युवती को पता चला कि नदीम दो बच्चों का पिता है तो उसने हंगामा कर दिया। थाने में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि 2018 में खैर नगर के नदीम की न्यूयॉर्क की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों में प्यार हुआ और इसके बाद लड़की मेरठ में आ गई। दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाउस में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद लड़की न्यूयॉर्क वापस लौट गई थी। वह दोबारा लौटी तो उसे पता चला कि नदीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया और देहलीगेट थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने नदीम को थाने में बुला लिया दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत चली। पुलिस ने बताया है कि लॉकडाउन के चलते महिला न्यूयॉर्क से नहीं आ पाई थी। दोनों के बीच अब समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि न्यूयॉर्क की महिला की तहरीर आई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच भले ही समझौते की बात चल रही हो, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। महिला जो भी शिकायत देगी उस पर मुकदमा दर्ज होगा।