फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Minister Suresh Rana targeted the opposition and said that UP law and order is a role model for the country

मेरठ: मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- देश के लिए रोल मॉडल है यूपी की कानून व्यवस्था

Wed, 17 Nov 2021 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

मेरठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए रोल मॉडल है। जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से बदमाशों का सफाया हो गया है।

विज्ञापन
Meerut News: Minister Suresh Rana targeted the opposition and said that UP law and order is a role model for the country
मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. मीनाक्षी भराला के चचेरे भाई व रामवीर सिंह के बेटे की सगाई समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शामिल हुए। वहीं मोदीपुरम की शिव नगर कॉलोनी में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए रोल मॉडल है। जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से बदमाशों का सफाया हो गया है। उत्तर प्रदेश में सपा, लोकदल के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जनता का गठबंधन मोदी और योगी से है। 2019 में सपा और बसपा ने गठबंधन किया था। जनता ने इस गठबंधन को फेल कर दिया। इस बार 2022 के चुनाव में जनता इस गठबंधन को भी फेल कर प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश में गन्ना किसानों की जो भी समस्या है। 15 दिन के अंदर उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा दे रही है। जिन्ना के सवाल पर बोलते हुए कहा कि कुछ विपक्षी पाकिस्तान के समर्थक हैं और कुछ तालिबान के समर्थक तो कुछ जिन्ना के समर्थक हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

कैराना मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में लोग पलायन करते थे। भाजपा की सरकार में पलायन हुए लोगों को वापस घर भेजा जा रहा है। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला सहित अन्य नेताओं ने मंत्री का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed