बुर्के में प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, पोल खुली तो परिजनों ने धुना, फिर निगल गया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक लेडीज सूट और उसके ऊपर बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने युवक को धुन डाला। गुरुवार शाम हुए इस घटनाक्रम ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है।
वहीं पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के अनुसार सनव्वर नाम का युवक करीब 10 दिन पहले युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। बाद में परिजनों ने ही युवती को बरामद कर लिया था।
इसके बाद गुरुवार शाम आरोपी सनव्वर परिजनों की आंख में धूल झोकने के लिए बुर्का पहनकर वहां पहुंचा और घर में घुस गया। भनक लगने पर परिजनों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी।
सूचना पर एसएसआई परतापुर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसआई अभी पूछताछ कर ही रहे थे कि सनव्वर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस भी घबरा गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया गया।
एसएसआई ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज न होने का आरोप लगाकर पीड़िता पक्ष ने थाने में हंगामा किया। दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी है, जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। यह मामला भी मेरठ जनपद का ही है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार दोपहर घर के पास ही सामान लेने गई थी। जहां पर उसको मायके का पड़ोसी मिला। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। फिर उसे हापुड़ रोड स्थित एक कॉलोनी में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने इसका विरोध किया। महिला ने अपनी ससुराल पहुंचकर आपबीती बताई।
महिला अपने पति को लेकर बुधवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। पुलिस ने मामले को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया। उसके बाद महिला ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। आरोप है कि वहां भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/