फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ऊदल हत्याकांड में चचेरे भाई को आजीवन कारावास, मध्य गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Aug 2023 11:09 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद गर्मी और उमस फिर से बढ़ गई है। वहीं शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार और मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Rain becomes beneficial to crops, dengue patients Increas
अदालत। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:59 PM, 24-Aug-2023
मध्य गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की वन सेंक्चुअरि क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंगनहर का जल स्तर कम होते ही एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार को मध्य गंगनहर का जलस्तर जैसे ही कम हुआ तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते हुए कस्बे को जोड़ने वाले पुल के पास पहुंचा। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, परंतु शव कई दिन पुराना होने के कारण गल सड़ गया था, जिससे शनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लापता व्यक्तियों की तलाश कराई जा रही है। मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं। वह सफेद चेक की कमीज व नीले रंग की जींस पहने हुए है। उसके दाएं हाथ पर एएसएमआर लिखा हुआ है। शव लगभग दो तीन पुराना लग रहा है तथा उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है।
11:09 PM, 24-Aug-2023
गंगोह में राइस मिल के पीछे पड़ा मिला युवक का शव

सहारनपुर के गंगोह में कस्बा में ईदगाह के पास राइस मिल के पीछे बृहस्पतिवार की रात साढे़ नौ बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सरवर (35) पुत्र सादीन निवासी मोहल्ला कुरैशियान के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। हालांकि मृतक के शव पर चोट आदि के कोई निशान नहीं है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
07:46 PM, 24-Aug-2023
सीबीआई ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की कराई गवाही

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की गवाही कराई। वारदात के समय साक्षी वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।
06:09 PM, 24-Aug-2023
ऊदल हत्याकांड में चचेरे भाई को आजीवन कारावास

शामली के बनत कस्बे में छह साल पहले घर की बैठक के विवाद में चाकू से गोदकर की गई ऊदल की हत्या में दोषी चचेरे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-15 की पीठासीन अधिकारी दिव्या भार्गव ने फैसला सुनाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र ने बताया कि घर की बैठक के विवाद में नौ जुलाई 2017 को युवक ऊदल की बनत कस्बे में दिनदहाड़े उसके चचेरे भाई अमित उर्फ काला ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सूरता ने वारदात का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-15 की पीठासीन अधिकारी दिव्या भार्गव ने की। वारदात में बृहस्पतिवार को अदालत ने दोषी अमित उर्फ काला को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
04:30 PM, 24-Aug-2023

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी का जोरदार स्वागत

कंकरखेड़ा की किंग्स पार्क कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी का कॉलोनी वासियों ने फूल माला बनाकर जोरदार स्वागत किया। शीतल देवी चीन में होने वाले एशियाई पैरालंपिक के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वही कोच कुलदीप ने बताया कि पेरिस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए शीतल को  कोटा भी मिला है।

 
04:23 PM, 24-Aug-2023

सरधना के किसान की बेटी बनी चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा

सरधना थानाक्षेत्र में ब्लॉक सरूरपुर के गांव भूनी निवासी किसान की बेटी शिवानी त्यागी ने चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मिशन के सफल होने पर शिवानी ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी देते हुए खुशी में शामिल किया। शिवानी के पिता महेश त्यागी एक किसान हैं।

वहीं, गुरुवार को ग्रामीणों ने शिवानी के माता-पिता को मिठाई खिलाकर बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी। शिवानी ने प्रारंभिक शिक्षा सरधना के वीरबाल सदन स्कूल से की है, जबकि बीटेक लक्ष्मण गंज राजस्थान स्थित मोदी प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान संस्थान से किया। शिवानी ने एमटेक की पढ़ाई दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पूरी की। पांच साल पहले शिवानी इसरो की टीम का हिस्सा बनी थी। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:22 PM, 24-Aug-2023

रोडवेज चालक ने बेसहारा गोवंश पर चढ़ाई बस, एक की मौत तीन घायल

मेरठ के मुडाली थाना अंतर्गत मेरठगढ़ मार्ग पर केनरा बैंक मऊ खास के सामने सडक पर सुबह करीब 5:00 बजे बैठी बेसहारा चार गोवंश पर मेरठ गढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की सिटी बस के चालक ने गोवंश के ऊपर बस को चढ़ा दिया, जिसमें एक गोवंश के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों को जैसे सूचना का पता लगा वे इकट्ठा होकर घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिसौली से पशु चिकित्सकों को बुलाया गया और घायल गोवंश का उपचार कराया गया।

इस तरह से गोवंश पर बस को चढ़ाने से हिंदूवादी ग्रामीणों में रोषफैल गया और अज्ञात में बस चालक के विरोध तहरीर दी गई है। उधर, पुलिस ने बताया बैंक में सीसी टीवी कैमरे की फुटेज निकालकर देखा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर जमीन में दबवा दिया गया, घायलों का उपचार जारी है।
12:18 PM, 24-Aug-2023
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में युवक अरविंद (25) पुत्र सतीश ने फांसी लगाकर जान दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
10:23 AM, 24-Aug-2023

गुलदार का शव क्षत विक्षत शव मिला

गुलदार का शव मिला - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में गांव शाहपुरजमाल में बनैली नदी के पुल के समीप एक गुलदार का शव क्षतविक्षत अवस्था में गांव की चकरोड पर पड़ा मिला। जिसकी ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबको अपने साथ ले गई। गुलदार का इस तरह से शव मिलने से वन अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण पुल व खेतो की ओर घूमने निकले तो उन्हें पुल से पहले ही विजय सिंह जयवीर सिंह के खेत के समीप चकरोड में एक क्षतविक्षत अवस्था में गुलदार का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसे देखकर पहले तो ग्रामीण घबरा गए।

बाद में उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी।ग्रामीणो की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का शव कब्जे में लेकर  अपने साथ ले गई। गुलदार का इस तरह से शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल सम्भावना यह जताई जा रही है कि गुलदारों की आपस की लड़ाई में गुलदार की मौत हुई है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यू की सही जानकारी मिल पाएगी।

 गौरतलब है कि क्षेत्र में पुल सहित कई स्थानों पर गुलदार को देखा जा रहा था।वन विभाग की ओर से गांव के समीप पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था।
09:34 AM, 24-Aug-2023

Meerut News Live: ऊदल हत्याकांड में चचेरे भाई को आजीवन कारावास, मध्य गंगनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश में जहां किसानों को राहत दी है। वही बारिश के बाद उमस फिर से बढ़ गई है। वहीं डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 

मेरठ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार मरीज और मिले हैं जो जानी रोता ब्रह्मपुरी और फलहरा के रहने वाले हैं अब तक डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं। उमेश भरी गर्मी के साथ बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण खतरनाक मच्छर पनप रहे हैं। इनके काटने से लोग बीमार हो रहे हैं।
 
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियां ने बताया कि घर में रखे कलर के पानी या जल पात्र में डेंगू मच्छर बहुत जल्दी पनपता है। उनकी टीम लोगों को जागरुक भी कर रही है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जरूरत हुई तो कैंप लगाकर भी लोगों की डेंगू की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed