फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP announces jumbo working committee ahead of elections, sets record with 712 members

यूपी: चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित की जंबो कार्यसमिति, कुल 712 सदस्य बनाकर पार्टी ने बनाया रिकॉर्ड; ये है सूची

Mon, 26 Oct 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

UP BJP Organization: यूपी चुनाव के पहले भाजपा ने लंबी-चौड़ी कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें सभी ज्यादा संख्या सदस्यों की है। विशेष स्थायी सदस्यों में पीएम मोदी भी हैं।

विज्ञापन
UP: BJP announces jumbo working committee ahead of elections, sets record with 712 members
यूपी भाजपा संगठन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी भाजपा ने आगामी चुनावों से ठीक पहले अपनी नई और विशालकाय प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 712 पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है। पार्टी ने इस सूची के जरिए चुनावी तैयारियों को और अधिक धार देने की रणनीति बनाई है। इस वृहद कार्यसमिति के समीकरण के तहत सबसे बड़ा हिस्सा सामान्य सदस्यों का है, जिसमें 548 सदस्यों को जगह दी गई है। 

विज्ञापन


इसके अलावा संगठन स्तर पर अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए 134 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं, जबकि नीतिगत और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए इसमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इन तीनों श्रेणियों की संख्याओं—30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों, 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों और 548 प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को मिलाने पर कुल संख्या 712 बैठती है। 
विज्ञापन


चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में जगह देना यह दर्शाता है कि भाजपा चुनावी मैदान में सभी जातियों, क्षेत्रों और वरिष्ठ नेताओं को साधकर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इस भारी-भरकम कमेटी के गठन से पार्टी के भीतर चुनावी गतिविधियों और प्रचार-प्रसार के अभियानों को और तेजी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पीएम और राजनाथ सिंह भी

UP: BJP announces jumbo working committee ahead of elections, sets record with 712 members
पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

इस कमेटी में स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 30 प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। इस सूची में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल हैं। संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों में रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुँवर बासित अली को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एस०पी० सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम सूची में दर्ज हैं। वरिष्ठ नेताओं तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में मुरली मनोहर जोशी, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी को इस समिति में जगह दी गई है।

ये बनाए गए हैं विशेष आमंत्रित सदस्य, क्षेत्रवार समीकरण साधने की कोशिश

इस सूची में अरूण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेन्द्र नागर, राजेश अग्रवाल, राजकुमार चाहर, गौरव भाटिया, बेबी रानी मौर्य, सुरेश खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय, अरविन्द्र कुमार शर्मा, मनोज पाण्डेय, नन्द गोपाल नन्दी, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, कपिल देव अग्रवाल, गुलाब देवी, सोमेन्द्र तोमर, नरेन्द्र कश्यप, संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, जे.पी.एस. राठौर, अरुण सक्सेना, असीम अरूण, अजीत पाल, नितिन अग्रवाल, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव, दयाशंकर मिश्र "दयालु", दानिश आजाद अंसारी, विजयलक्ष्मी गौतम, दिनेश खटिक, जसवन्त सैनी, बृजेश सिंह, कृष्णपाल सिंह मलिक, बल्देव ओलख, संजय गंगवार, सुरेन्द्र दिलेर, रामकेश निषाद, कृष्णा पासवान, मनोहर लाल 'मन्नू कोरी', प्रतिभा शुक्ला, कैलाश राजपूत, सुरेश राही, राकेश राठौर गुरु, रंजनी तिवारी, सतीश शर्मा, मयंकेश्वर सिंह के नाम शामिल हैं। 

, इसी के  साथ  संजीव कुमार "संजय गोंड़", हंसराज विश्वकर्मा, धर्मपाल सिंह, श्रृति गंगवार, गोपी कृष्ण पाण्डेय, विद्यासागर सोनकर, संजय सेठ, सुधांशू त्रिवेदी, नवीन जैन, मिथलेश कुमार कठेरिया, तेजवीर सिंह, सीमा द्विवेदी, दर्शना सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत बिन्द, आर०पी०एन० सिंह, बाबूराम निषाद, बृज लाल, नीरज शेखर, अरुण गोविल, महेश शर्मा, अतुल गर्ग, हेमा मालिनी, अनूप वाल्मीकि, छत्रपाल सिंह गंगवार, अरूण कुमार सागर, मुकेश राजपूत, देवेन्द्र सिंह भोले, अनुराग शर्मा, साक्षी महाराज, आनंद गोंड, विनोद कुमार बिंद, प्रवीण पटेल, जगंदबिका पाल, रवि किशन, शशांक मणि त्रिपाठी, जयपाल व्यस्त, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेन्द्र चौधरी, राम गोपाल अंजान, पवन सिंह चौहान, के०पी० श्रीवास्तव, सुभाष यदुवंश, रजनीकान्त माहेश्वरी, लालजी निर्मल, राम सूरत राजभर, बहोरन लाल मौर्य, श्रीकान्त शर्मा, पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, हरीश शाक्य, हरी प्रकाश वर्मा, अंजुला माहौर, विपिन वर्मा 'डेविड', रामनरेश अग्निहोत्री, राजेश गौतम, गुरू प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सुचिस्मिता मौर्या, नीलिमा कटियार, मनीषा अनुरागी, अमित अग्रवाल, मंजू सिवाच, पंकज सिंह, राजीव गुम्बर, देवेन्द्र निम, आकाश सक्सेना, मंजू त्यागी, आशा मौर्य, बम्बा लाल दिवाकर, जया देवी, नीरज बोरा, अशोक कोरी, साकेन्द्र प्रताप वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह, शलभमणि त्रिपाठी, सभा कुंवर कुशवाहा, केतकी सिंह को भी इस सूची में स्थान मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed