फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ में तेंदुआ, थाने पहुंची युवती, प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Sun, 15 Jan 2023 12:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Jan 2023 12:42 AM IST
खास बातें

मकर सक्रांति का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को एक दिन की राहत के बाद ठंड फिर बढ़ गई। शनिवार को सुबह से ही जहां ठंड का असर बरकरार रहा वहीं शीतलहर का कहर जारी है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Makar Sankranti today, Read west up latest News in Hindi
तेंदुए की तलाश के लिए पहुंच पुलिस व वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:40 AM, 15-Jan-2023
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने बनाया एटीएम को निशाना, गैस कटर छोड़कर फरार

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक एटीएम को निशाना बनाया। चोरी में विफल रहने पर बदमाश गैस कटर सहित औजार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस पूरे दिन घटना को दबाए बैठी रही। बैंक अधिकारियों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ रोड पर जाकर कॉलोनी पुलिस चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर इंडिया वन बैंक का एटीएम है। बताया जाता है कि देर रात किसी समय एटीएम में दाखिल हुए बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम में जमकर तोड़फोड़ की। मगर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बीच किसी को आते देख बदमाश गैस कटर सहित अन्य औजार छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शनिवार शाम तक घटना को दबाए बैठी रही। बाद में बैंक के अधिकारियों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
12:36 AM, 15-Jan-2023
थाने पहुंची प्रेमिका, प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

बिजनौर के बढ़ापुर में एक युवती शनिवार को थाने पहुंची और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुला लिया। वहीं युवक के परिजनों के शादी कराने के आश्वासन के बाद युवती को थाने से युवती को भेज दिया गया। 

वहीं इसके बाद दोनों के परिजनों ने शनिवार रात में दोनों की शादी करा दी।

कस्बे के निकटवर्ती एक गांव निवासी एक युवती का अपने मोहल्ले के ही सजातीय युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर प्रेमी युगल के परिजनों ने जग रुसवाई से बचने के लिए दोनों का रिश्ता तय कर दिया था। बताया गया कि शादी होने के समय में लंबा अंतराल देख युवती शनिवार को थाने पहुंच गई और पुलिस से अपने प्रेमी से शनिवार को ही शादी कराने की जिद पर अड़ गई।
                   
पुलिस ने युवती की शादी की जिद को देखते हुए युवक के परिजनों को थाने बुलाकर आपसी सहमति बना लेने की बात कही। प्रेमी युवक के परिजनों ने शीघ्र ही उनकी शादी करा देने का आश्वासन दिया। युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और युवती को समझा-बुझाकर घर ले आये। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने रात के समय प्रेमी युगल की शादी करा दी है।
विज्ञापन
06:49 PM, 14-Jan-2023
एक दिन में 31538 खाते खोलकर रिकॉर्ड तोड़ा

डाक मंडल बिजनौर में नए खाते खोलने के विशेष अभियान में शुक्रवार को एक ही दिन में 31538 खाते खोल कर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़े दिए। साथ ही किसी भी मंडल में सबसे अधिक खाते खोलने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

प्रधान डाक घर बिजनौर के पोस्टमास्टर एलके जोशी व प्रधान डाकघर धामपुर के पोस्टमास्टर राजबहादुर सिंह ने एक ही दिन में क्रमश: 2078 व 1979 खाते खोले। उप डाकपाल चांदपुर नईम अहमद ने एक ही दिन में 1199 एवं उप डाकपाल नई बस्ती बिजनौर शकील अहमद खान ने एक ही दिन में 684 खाते खोलकर सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। 

इसी तरह 303 डाकघरों में कुल 31538 खाते खोलते हुए डाक अधीक्षक एसके जैन के नेतृत्व में बिजनौर मंडल ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। डाक अधीक्षक एसके जैन ने कहा कि मंडल द्वारा बनाए गए इस कीर्तिमान से पूरा बिजनौर मंडल गौरवांवित है। इसके लिए मंडल का प्रत्येक कर्मचारी बधाई का पात्र है।
06:00 PM, 14-Jan-2023
सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कलसिया के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी सकुशल बच गया। घायल को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हादसा शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव तिवड़ा माजरा निवासी अमरीश त्यागी (55) बाइक से अपने साथी अरविंद के साथ बेहट किसी काम से आया था। वापस लौटते समय कलसिया में पूर्वी यमुना नहर के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में अमरीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अरविंद सकुशल बच गया। हादसे की सूचना पर पुलिस व परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे।
04:48 PM, 14-Jan-2023

अवैध कब्जाधारियों द्वारा उगाई फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

फसल पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के किरतपुर में जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम बुडगरी में कब्जाधारी किसान से खलियान की 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। खलियान की भुमि पर किसान द्वारा अवैध रूप से गन्ना व सरसों बो  रखी थी।

शनिवार को तहसील नजीबाबाद के नायब तहसीलदार राज चौधरी कानूनगो और लेखपाल को साथ लेकर किरतपुर क्षेत्र के गांव बुडगरी में पहुंचे जहां पर किसान हेमेंद्र ने खलियान की भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उस पर सरसों व गन्ना बो रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने खलियान की भुमि पर खड़े गन्ने व सरसों को जोत डाला और 25 बीघा जमीन को खाली कराकर कब्जा मुक्त कर दिया। नायब तहसीलदार राज चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कबजा मुक्त अभियान के अंतर्गत बुडगरी में खलियान की 25 बीघा जमीन को कब्जाधारी हेमेंद्र से मुक्त करा दिया गया है। अरुण को सत्यपाल लेखपाल आनंदपाल आदि रहे।
03:18 PM, 14-Jan-2023

मुजफ्फरनगर में भाकियू नेताओं ने चकबंदी अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

थाने पहुंचे किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारी खतौली थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे उन्होंने सीओ से मिलकर चकबंदी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

भाकियू के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता खतौली थाने में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सीओ से मिले। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से गांव पुरबालियान में चकबंदी की जा रही है चकबंदी के अधिकारी किसानों का शोषण करने में लगे हैं।

उन्होंने किसानों पर कोई चीज नहीं छोड़ी। उन्होंने इसमें कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीओ डॉ. रवि शंकर ने भाकियू नेताओं से कहा कि कल मंसूरपुर थाने में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ चकबंदी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं पर किसानों की समस्या सुनी जाएगी और उसका निस्तारण करने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 14-Jan-2023
किठौर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कार सवार सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।
जिसकी सूचना पीड़ित व्यापारी ने थाना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल की। 

पढ़ें पूरी खबर: Meerut: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन व्यापारी से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
 
01:41 PM, 14-Jan-2023

चमरावल विद्युत उपकेंद्र पर किसानों ने विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

धरना देते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बागपत के चांदीनगर थानाक्षेत्र में चमरावल गांव में शनिवार भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मिलकर चमरावल विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने विभाग के कर्मचारियों पर अवैध उगाही का आरोप लगाया है।

शनिवार सुबह चमरावल गांव के बागपत-सुराना मार्ग पर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व ग्रामीण पहुंचे और विभाग पर भ्रष्टाचार व फर्जी तरीके से बिल बनाकर अवैध उगाही करने का आरोप लगते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान संगठन के जिला मंत्री शशांक त्यागी ने बताया कि चमरावल विद्युत उपकेंद्र पर गांव के जर्जर खंबे का तार बदलवाने के बदले विभागीय कर्मचारियों ने पांच हजार रूपयो की मांग की है। आरोप है कि मामले की शिकायत विभागीय जेई व अधिकारियो से करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत से नाराज कर्मचारियों ने किसान शशांक त्यागी का बिजली कनेक्शन भी काट दिया और घर पर छापा मारकर फर्जी तरीके से बिजली चोरी करने के मामले के फसाने का प्रयास किया गया। किसानों ने नोडल अधिकारी व जेई पर मिलीभगत कर संविदा पर रखे गए लाइन मैन और मीटर का बिल निकालने वाले कर्मचारीयो द्वारा अवेध वसूली कराने का आरोप लगाया है। किसानों ने मांग की है कि विद्युत उपकेंद्र पर जेई व नोडल अधिकारी को उपकेंद्र से हटाकर अवेध उगाही रोकी जाए।
12:28 PM, 14-Jan-2023

सहारनपुर में गश्त कर रही पुलिस पीआरवी पलटी, तीन पुलिसकर्मी घायल

हादसे का शिकार हुई पीआरवी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सरसावा राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर गश्त के दौरान सरसावा थाने की मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी की गाड़ी पलट गई। जिसमें तीन पुलिसकर्मी बुरी घायल हो गए। घायलों में से एक का गंभीर स्थिति को देखते हुए सी टी स्कैन कराया जा रहा है।

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब दो बजे मेडिकल पुलिस चौकी की गाड़ी नेशनल हाईवे के समीप गश्त कर रही थी अचानक रॉन्ग साइड से एक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में जैसे ही पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए खड्ड में जा गिरी। गनीमत रही कि सड़क किनारे खड्ड अधिक गहरा नहीं था। हालांकि दुर्घटना में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी विक्रांत, अरुण तथा अंकित को चोटे आईं। घायल पुलिसकर्मियों द्वारा वायरलेस से दी गई सूचना के बाद तत्काल वे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों कों राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। जहां से पुलिसकर्मी विक्रांत का सीटी स्कैन कराने के लिए सहारनपुर के एक निजी चिकित्सा संस्थान में ले जाया जा रहा है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ उस व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।
12:01 PM, 14-Jan-2023
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र जागृति विहार में कीर्ति पैलेस कॉलोनी के पुल के पास तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की फुटेज आई है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए के होने से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की रेस्कयू टीम मौके पर पहुंच रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed