Meerut News Live: बिजनौर में बढ़ा मालन नदी का जलस्तर, हादसे में घायल महिला की 23 दिन बाद अस्पताल में मौत
{"_id":"64d1c56b6eeb8f056009abf3","slug":"meerut-news-live-dead-body-of-a-youth-fund-in-a-farm-read-latest-news-2023-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: बिजनौर में बढ़ा मालन नदी का जलस्तर, हादसे में घायल महिला की 23 दिन बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 08 Aug 2023 11:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:21 PM IST
खास बातें
मेरठ के पांची खुर्द में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली अमर उजाला कार्यालय से शुरू हुई और पीवीएस मॉल पर खत्म होगी।
विज्ञापन
मालन नदी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:12 PM, 08-Aug-2023
सड़क हादसे में घायल महिला की 23 दिन बाद अस्पताल में मौत
मेरठ के कंकरखेड़ा में 15 जुलाई की सुबह हाईवे पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो थे। जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां महिला का उपचार चल रहा था। 23 दिन बाद महिला ने मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रीति पत्नी अमित गौतम दिल्ली से स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार जल देने के लिए गई थी। महिला स्कूटी से वापस जल लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी बीच खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर महिला की स्कूटी सड़क पार कर रहे युवक से जा टकराई थी। अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई थी। जिसके बाद महिला का सिर सड़क पर जा लगा। जिसमें महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर खड़ी पुलिस ने अपनी गाड़ी से महिला व युवक को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। परिजन महिला को लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचे थे। महिला का पिछले 23 दिनों से सुभारती में उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

09:48 PM, 08-Aug-2023
कार की टक्कर से महिला की मौत
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर साढ़ोली दुलीचंदपुर के पास खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रही महिला को कार ने टक्कर मारी दी। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव साढोली दुलीचंदपुर निवासी सुषमा (45) पत्नी जसबीर मंगलवार देर शाम खेत से चारा लेकर अपने घर लौट रही थी कि तभी गांव के पास हाईवे पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी। महिला को परिजन घायल अवस्था में सीएचसी रामपुर मनिहारान ले गए। जहां महिला की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में लगी है। कार की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

09:44 PM, 08-Aug-2023
बिजनौर के नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग पर कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यहां भारी वाहनों के आवागमन का कोटा वाली नदी पर बना रपटा टूट गया, जिससे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रशासन ने हरिद्वार और नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहनों के चालकों को नजीबाबाद और हरिद्वार दिशा से रपटा क्षेत्र में न आने की सलाह दी।
08:21 PM, 08-Aug-2023
कोटद्वार सहित पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश से मालन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने कच्छियाना व अन्य क्षेत्रों में अलर्ट की घोषणा की है। तीन सप्ताह पहले मालन नदी कच्छियाना क्षेत्र में तबाही मचा चुकी है।
06:54 PM, 08-Aug-2023
मेरठ कॉलेज की मूट कोर्ट में चल रहे सेमिनार में छात्रों ने हंगामा किया।
12:49 PM, 08-Aug-2023
खास गांव बनने की होड़ में 72 ग्राम पंचायतें
मेरठ जिले के पांच खास गांवों में शामिल होकर 11 लाख रुपये का पुरस्कार लेने के लिए ग्राम पंचायतों में होड़ लगी है। शासन ने खास गांवों की सूची में शामिल होने के लिए दस अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। एक जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में अभी तक जिले की 72 ग्राम पंचायतों ने दावेदारी की है। दस अगस्त के बाद जिला स्तरीय कमेटी इन ग्राम पंचायतों की जांच करके रिपोर्ट शासन को भेजेगी। शासन पांच ग्राम पंचायतों का चयन करेगा।
जिले में 479 ग्राम पंचायतें हैं। सीएम ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे गए थे। अभी तक 72 गांवों ने आवेदन किया है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दस अगस्त से आगे कोई तिथि आवेदन की नहीं बढ़ती है तो जिला स्तरीय कमेटी इन गांवों का स्थलीय निरीक्षण करके जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर राज्य स्तरीय टीम जांच करके पांच गांवों का चयन पुरस्कार के लिए करेगी।

12:46 PM, 08-Aug-2023
मेडा की संपत्ति के लिए आज से आवेदन
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं की 1075 संपत्तियों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलवार से खरीद सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण परिसर स्थित बैंक में विवरण पुस्तिका सहित फार्म भरकर संपत्ति का दस फीसदी शुल्क जमा करना होगा। इसमें 6 लाख से 56 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं।लोहियानगर में पॉकेट सी में दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्गमीटर के 14 प्लॉट हैं, जिनकी कीमत 5 लाख 96 हजार 700 रुपए है जबकि शताब्दीनगर स्थित एयरपोर्ट एन्क्लेव में मध्यम आय वर्ग के 112 वर्ग मीटर के फ्लैट की कीमत 56 लाख 37 हजार रुपए है।
सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सभी कार्य दिवस में फार्म भरकर जमा किए जा सकते हैं। मंगलवार से दो महीने के लिए यानि 7 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि 2018 की दरों पर ही संपत्ति उपलब्ध होंगी। मेडा के स्वागत कक्ष में आवेदन जमा करना होगा।
12:46 PM, 08-Aug-2023
इंद्रधनुष अभियान शुरू, 18 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण
मेरठ जिले में सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के 18540 बच्चों और 2578 गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन में इसका शुभारंभ अपर निदेशक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डा. अर्चना त्यागी ने किया। उन्होंने बताया कि पहला चरण 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तृतीय चरण नौ से 14 अक्तूबर तक चलेगा। जिले में 1530 सेशन चलाए जाएंगे।
अभियान के तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों, ईट भट्ठों, निर्माणाधीन साइट और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान डॉ अशोक कालिया, डब्ल्यूएचओ से डॉ. प्रिया बंसल, यूएनडीपी से अरशद, एसीएमओ डॉ सुधीर कुमार, पीसीआई कोर से प्रवीण कौशिक, यूनिसेफ से नजमुन्निसा और एमओआईसी डॉ. अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे।

11:02 AM, 08-Aug-2023
तीन दिन तक जमा नहीं होंगे ऑनलाइन बिजली बिल
सोमवार रात 10 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में बिजली से संबंधित ऑनलाइन कार्य नहीं हो सकेंगे। सहारनपुर जोन में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण से सभी ऑनलाइन कार्य प्रभावित रहेंगे। नए कनेक्शन भी नहीं मिल पाएंगे और बिल संशोधन से संबंधित कार्य भी नहीं होंगे।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहारनपुर जोन में सोमवार रात 10 बजे से ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में उच्चीकरण का कार्य किया जाएगा।
यह कार्य 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके चलते पश्चिमांचल के मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, नोएडा सहित सभी 14 जिलों में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप रहेगी। इससे नए कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन करना, मीटर बदलना, भार वृद्धि करना, ऑनलाइन और काउंटर पर बिल जमा नहीं हो सकेंगे। इस दौरान उपभोक्ता 1912 पर फोन कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता हैं।
10:45 AM, 08-Aug-2023
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आज सुबह 10:35 बजे अमर उजाला कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। शहर के 150 स्थानों पर रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली पर जगह जगह पुष्पवर्षा की जा रही है।