फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: टिकैत बोले- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री लें मामले का संज्ञान, युवक की यमुना में डूबने से मौत

Tue, 30 May 2023 09:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 May 2023 09:32 PM IST
खास बातें

यूपी के 10 शहरों में आज कैटेट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ के मोदीपुरम में तीन जगह सेंटर बनाए गए हैं। वहीं परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट और स्लीपर में परीक्षा में आने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Ctet exam in ten cities of up, read latest news in hindi
राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

09:18 PM, 30-May-2023
टिकैत बोले- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री लें मामले का संज्ञान 

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मेडल देश और तिरंगे की शान है। सभी पहलवानों से अनुरोध है कि ऐसा कदम मत उठाओ। आपने अपने खेल से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हमारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर पहलवानों से जल्द बातचीत करें और समाधान निकालें।
08:42 PM, 30-May-2023
मेरठ में गंगानगर कसेरूखेड़ा नाले पर अवैध यूनीपोल गिरने से तीन लोग दब गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
06:46 PM, 30-May-2023
बागपत में यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने यमुना से युवक के शव को बाहर निकाला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि मृतक युवक सादीन छपरौली थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाला था।
03:34 PM, 30-May-2023

गंगा दशहरे पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में मंगलवार को गंगा दशहरे के अवसर पर क्षेत्र के गंगा घाटों पर हजारों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर धर्म लाभ अर्जित किया। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। बुधवार सुबह को क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट मखदुमपुर गंगा घाट सहित फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया।

गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उधर कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पूर्ण कर धर्म लाभ अर्जित किया। हिंदू धर्म में गंगा लोगों की आस्था का प्रतीक है।

ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन भागीरथ गंगा को स्वर्ग लोक से पृथ्वी लोक पर लेकर आए थे जिसके बाद उनके पूर्वजों को मुक्ति मिली थी। हिन्दू ग्रंथों में गंगा सबसे पवित्र लोक पावनी नदी मानी जाती है। इस दिन लाखों लोग दूर-दूर से आकर गंगा की पवित्र जलधारा में स्नान करते हैं बहुत से स्थानों में इस दिन शर्बत की प्याऊ लगाई जाती है।
03:33 PM, 30-May-2023

आत्महत्या के इरादे से महिला ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

सरधना में दौराला रोड पर गंग नहर पुल पर गृह क्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या के इरादे से लगाई छलांग। गंगा दशहरा के कारण मौजूद पुलिस ने वहाँ तैनात गोताखोर ने मशक्कत के बाद महिला को नहर से निकाला।  महिला ससुराल से लड़कर अपने मायके जा रही थी। पीछे से टेम्पो में ससुर आ गया। तभी महिला ने बच्चे को ससुर को थमाया और नहर में कूद गई। महिला नाम सुंदरी निवासी शिवलोक पुरी कंकरखेड़ा बताया गया था।
03:31 PM, 30-May-2023

न डॉक्टर न स्टाफ... धुआं हुई धूम्रपान पर शिकंजे की कवायद

पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में धूम्रपान पर शिकंजे की कवायद धुआं हो रही है। पांच साल से न तो चिकित्सक मिले हैं और न ही स्टाफ। इस कारण धूम्रपान के लिए अलग से ओपीडी भी चालू नहीं हो सकी है। इसकी भरपाई करने के लिए मन कक्ष में धूम्रपान व तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। 

स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत जिला अस्पताल में धूम्रपान व तंबाकू सेवन करने वालों की साल 2018 में ओपीडी शुरू की जानी थी। इसके लिए पुरुष सर्जिकल वार्ड में ओपीडी के लिए भी एक कमरा तैयार कराया गया था। यहां दो चिकित्सक, दो मनोचिकित्सक, छह स्टाफ नर्स और चार वार्ड ब्वाय की तैनाती होनी थी, लेकिन डॉक्टर आए और न ही स्टाफ आ सका।

नतीजतन, ओपीडी में रूम को मरीजों की मरहम पट्टी करने के लिए ड्रेसिंग रूम बना दिया गया है। हालांकि अभी भी उसमें अंदर तंबाकू छुड़ाने के लिए जागरूकता का पोस्टर लगा हुआ है। अब जो मरीज धूम्रपान या तंबाकू से संबंधित आते हैं उन्हें भी मानसिक रोग विभाग से संबंधित मन कक्ष में काउंसिलिंग के लिए भेज दिया जाता है। यह हालत तब हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब चार लाख लोग धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं। 

शासन से चल रहा पत्राचार  
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि स्टाफ के लिए शासन से मांग की जा रही है। पत्राचार चल रहा है। जो धूम्रपान और तंबाकू से संबंधित मरीज आते हैं, मन कक्ष में उनकी काउंसिलिंग कराई जाती है। साथ ही उन्हें निकोटिन की च्विंगम दी जाती है।

तंबाकू से निजात पाना  नामुमकिन नहीं 
जिला अस्पताल में तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसिलिंग करने वाले चिकित्सक डॉ. कमलेंद्र किशोर का कहना है कि तंबाकू की लत से निजात पाना मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। सिर्फ 15 दिन मेहनत करके इस आदत को छोड़ सकते हैं। जरूरत है पक्के इरादे की। हर माह इस तरह के 100 से ज्यादा मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 30-May-2023

नंगलाताशी में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल का रास्ता हो गया साफ

केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल के बाद कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में ईएसआई के 100 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नंगलातशी में 2.0240 हेक्टेयर जमीन केंद्र सरकार को स्थानांतरित कर दी गई। इसका भू उपयोग आवासीय में था, जिसे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बदलाव की हरी झंडी दे दी थी। अब मेडा की टीम ने इसकी वायबिलिटी को सही पाया है। अब ईएसआई इस पर काम शुरू करेगा।

शहर में कामगारों को इलाज के लिए अभी मोदीनगर जाना पड़ता था। इसके लिए मेरठ में लंबे समय से ईएसआई अस्पताल की मांग उठ रही थी। नंगलातशी में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। 

इस जमीन पर निर्माण शुरू होता, उससे पहले जांच की तो पता चला भू-उपयोग आवासीय है। ऐसे में एमडी की बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर इसका भू उपयोग परिवर्तित करते हुए सार्वजनिक सुविधाएं कर दिया गया था। मेडा के सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में भू उपयोग परिवर्तन के बाद मौका-मुआयना भी विभाग की टीम ने कर लिया है, जो दुरुस्त है। ऐसे में अब ईएसआई वहां अस्पताल का निर्माण कर सकता है।
09:40 AM, 30-May-2023

अंसल ग्रुप ने काट दिए सिंचाई विभाग की जमीन पर 14 प्लॉट

मैसर्स अंसल लैंडमार्क टाउनशिप प्रालि. ने सिंचाई विभाग की जमीन पर प्लाटिंग कर दी। इससे प्लाट खरीदने वाले ग्राहकों के 2 करोड़ 56 लाख रुपये फंस गए। मामले की शिकायत पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने उपनिबंधक सदर को 14 प्लॉट की रजिस्ट्री न करने के लिए पत्र लिखा है। नगर नियोजक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विकासकर्ता द्वारा भूखंड विक्रय किए जा रहे हैं, जबकि इस जमीन पर सिंचाई विभाग का स्वामित्व है। इस पर नाले का निर्माण होना है। 

एनएच 58 बाईपास में अंसल ग्रुप ने सुशांत सिटी विकसित की है। इसके सेक्टर तीन में सिंचाई विभाग की जमीन है। इसी जमीन पर  प्लाटिंग कर दी गई। प्लाट खरीदने वाले रामअवतार कौशिक ने जमीन की गड़बड़ी की शिकायत मेडा में की। इस पर नगर नियोजक की ओर से जांच कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि सिंचाई विभाग की उस जमीन पर नाले का निर्माण होना है, लेकिन भूमि का स्वामित्व सिंचाई विभाग का ही रहेगा।
 
नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने उपनिबंधक सदर को पत्र लिखकर भूखंड संख्या ए-9 से ए-20 तथा ई-175 व डी-142 नाले की तय जमीन से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में ये भूखंड विक्रय नहीं किए जा सकते। जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि विकासकर्ता इनका विक्रय कर रहे हैं। ऐसे में ने इन भूखंडों के विक्रय विलेख पर रोक लगाने की सिफारिश की है।  
08:01 AM, 30-May-2023

Meerut News Live: टिकैत बोले- राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री लें मामले का संज्ञान, युवक की यमुना में डूबने से मौत

प्रदेश के चारों कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई। यूपी के दस शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें लगभग 17700 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए हॉफ शर्ट और स्लीपर में अभ्यार्थी को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्रालॉजी एंट्रेस टेस्ट (यूपी कैटेट) में विभिन्न पाठयक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन आज मेरठ समेत 10 शहरों के लगभग 25सेंटरों पर किया जा रहा है। यह परीक्षा 30 और 31 मई को आयोजित की जानी है। इस बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या को दी गई है।

परीक्षा की तैयारी को लेकर कुलपति डा के के सिंह व रजिस्ट्रार डा बीआर सिंह ने सेंटरों का भी निरीक्षण किया। मोदीपुरम में शोभित विवि, नीलकंठ इंस्टीटयूट, दॉ आर्यन स्कूल को सेंटर बनाया गया है। प्रथम दिन यूजी के सभी पाठयक्रम की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ये है परीक्षा का शैड्यूल
30 मई यूजी के सभी पाठयक्रम की परीक्षा
समय सुबह 9 से 12 बजे तक
31 मई मास्टर व पीएचडी के सभी पाठयक्रम की परीक्षा
पीएचडी का समय 9 से 11
मास्टर पाठयक्रम का समय 9 से 12

इन शहरों में होगी परीक्षा
मेरठ, आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, झांसी, आजमगढ, बनारस,अयोध्या, बांदा आदि में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी दस शहरों में लगभग २५ सेंटर बनाए गए है। जिन पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा देने के लिए ये है जरुरी
अभ्यार्थी कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स गजैटस न लेकर जाए।
अपना आधार काड, ड्राइविंग लाईसेंस, पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि आईडी पु्रफ के लिए लेकर जाए।
सभी अभ्यार्थियों के की विडियों ग्राफी कराई जाएगी।
रोल नंबर का मिलान होगा और विडियोग्राफी कराई जाएगी।

यूपी कैटेट परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उडऩ दस्ते का गठन किया गया है। नकलविहनी परीक्षा कराई जाएगी। तीनों सेंटर पर अलग अलग व्यवस्था की गई है। छात्र छात्राओं को रोल नंबर को लेकर कोई समस्या न हो इसके निदान की भी व्यवस्था की गई है। यूपी के दस शहरों में चारों कृषि विवि मेंं प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। -डाॅ. के के सिंह, कुलपति कृषि विवि
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed