{"_id":"6aa5b64742fef15192026d28","slug":"18463-cases-settled-at-national-lok-adalat-cjm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156960-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 18463 केसों का किया निपटान : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 18463 केसों का किया निपटान : सीजेएम
Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 18463 केसों का निपटान हुआ। यह इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत थी।
प्राधिकरण के अध्यक्ष गगनदीप कौर सिंह के मार्गदर्शन में यह अदालत लगी। जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी और लोहारू न्यायिक परिसर में भी आयोजन हुआ। सचिव पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रणाली है। यह लंबित विवादों को सुलझाकर सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करती है। इससे अदालतों के लंबित मामलों में कमी आती है।
लोक अदालत में आपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, चालान, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस और राजस्व संबंधी मामले रखे गए।
मामलों का निपटान और उपस्थित अधिकारी
भिवानी में कुल 24178 में से 18463 मामले निपटाए गए। कुल 76 अरब रुपये से अधिक की राशि का निपटान हुआ। सिवानी में 222 में से 52, लोहारू में 85 में से 61 और तोशाम में 230 में से 56 मामले निपटे। इस दौरान प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट रूपम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार, एसीजेएम जोगिंदर सिंह, सीजे(जेडी)-कम-जेएमआईसी अंतरप्रीत सिंह और हार्दिक सचदेवा की कोर्टों में मामले रखे गए। एसीजे(एसडी)-कम-एसडीजेएम धर्मपाल, सीजे(जेडी)-कम-जेएमआईसी देवेंद्र सिंह और एसीजे(एसडी)-कम-जेएमआईसी सुनील कुमार की कोर्टों में भी मामले रखे गए। दोनों पक्षों के अभिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र और कानून के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।