फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Jailed husband gave triple talaq, got halala done by neighbor, then thrown out of the house

Meerut News: जेल में बंद पति ने दिया तीन तलाक, पड़ोसी से कराया हलाला, फिर घर से निकाला

Sat, 03 Aug 2024 08:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 03 Aug 2024 08:19 PM IST
सार

एक युवती ने जेल में बंद पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इसके बाद युवती से हलाला के नाम पर एक पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। फिर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Meerut News: Jailed husband gave triple talaq, got halala done by neighbor, then thrown out of the house
तीन तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार थानाक्षेत्र के महताब की रहने वाली एक युवती शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह देहली गेट क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शातिर चोर है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद वह हैदराबाद में चोरी के एक मामले में पकड़ा गया। वह अब तक जेल में है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी सास उसे पति से मिलाई करने जेल गई थी। सास का फोन लेकर पति ने उससे कहा कि तू मिलाई करने तक नहीं आती। इसके बाद उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उसे घर से निकालने पर अड़ गए। वह घर से नहीं गई, तो ससुराल वालों ने घर में रखने के लिए एक अन्य युवक के साथ हलाला करने की शर्त रख दी। ससुराल वालों की बात मानकर पीड़िता ने पड़ोस के एक युवक के साथ हलाला भी किया।

आरोप है कि इस दौरान युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बावजूद अब ससुराल वाले उसे घर में रखने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वालों ने दहेज में कार लाने की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। युवती ने सदर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी दफ्तर में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे सीओ आफिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed