फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Income Tax Department has imposed tax of 42 crores on businessman Sanjeev Gupta

बड़ी कार्रवाई: आयकर विभाग ने लगाया 42 करोड़ का टैक्स, व्यापारी के घर से मिली थी 25 करोड़ की पुरानी करेंसी

Thu, 08 Jul 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jul 2021 06:47 PM IST
सार

25 करोड़ की करेंसी के मामले में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इनकम टैक्स विभाग ने संजीव गुप्ता पर 42 करोड़ का टैक्स लगाया है।

विज्ञापन
Meerut News: Income Tax Department has imposed tax of 42 crores on businessman Sanjeev Gupta
बरमाद हुई थी 25 करोड़ की करेंसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में करीब तीन साल पहले व्यापारी संजीव गुप्ता के घर से मिले 25 करोड़ रुपये के मामले में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इनकम टैक्स विभाग ने व्यापारी संजीव गुप्ता पर 42 करोड़ का टैक्स लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि 2018 में तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने परतापुर पुलिस से संजीव गुप्ता के घर पर छापा लगवाया था। इस दौरान पुलिस ने उसके घर से 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की थी। 
विज्ञापन

बताया गया है कि संजीव गुप्ता ने यह रुपये नोटबंदी के दौरान कई लोगों से लेकर इकट्ठा किए थे और इनको नए नोटों में तब्दील कराने के लिए वह लगा हुआ था। फिलहाल यह नोट परतापुर थाना में आज भी रखे हुए हैं। इस मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग कर रहा है और इनकम टैक्स विभाग ने संजीव गुप्ता पर 42 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed