फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: In last sixty days, intense heat only for six days, now heatwave will blow

Meerut News: पिछले 60 दिन में छह दिन ही पड़ी तेज गर्मी, अब हीटवेव की बारी

Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

मई माह में छह पश्चिमी विक्षोभ बने, जिसके चलते गर्मी कम रही। पिछले साठ दिन में केवल छह दिन ही तेज गर्मी पड़ी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब हीट वेव चलेंगी।

विज्ञापन
Meerut News: In last sixty days, intense heat only for six days, now heatwave will blow
weather news meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार अप्रैल और मई में भीषण गर्मी से राहत रही। आंकड़े के अनुसार पिछले 60 दिन में छह दिन ही गर्मी पड़ी है। शेष 54 दिन तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन


मई माह में छह पश्चिमी विक्षोभ बने, जिसके चलते गर्मी कम रही। हालांकि जून में भीषण गर्मी के साथ तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके चलते हीट वेव की स्थिति बनेगी। मई के पहले दिन ही तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन दिन ही तापमान 40 या 40 से ज्यादा रहा। अप्रैल में भी सिर्फ तीन दिन ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: महिला पहलवानों के समर्थन में BKU का प्रदर्शन, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखा लू का दौर 
डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि अप्रैल और मई में राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में भीषण लू का दौर शुरु होता है। लेकिन, वहां पर भी इस बार इसका असर नहीं दिखा। अप्रैल में पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चली, लेकिन मई में यह नहीं दिखी। उत्तर एवं मध्य भारत के इलाकों में बारिश के चलते गर्मी का असर कम बना हुआ है। 

दिन में गर्म शाम को फिर आंधी के साथ बारिश 
बुधवार को दिन में मौसम गर्म रहा, लेकिन शाम को फिर से बारिश शुरु हो गई। बारिश के बीच मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवा के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

मई माह में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ बने। इसके चलते मौसम अधिक गर्म नहीं रहा। ये स्थिति आगे आने वाले मौसम के लिए शुभ संकेत नहीं है। भीषण गर्मी के बाद ही अच्छे मानसून की संभावना रहती है। हालांकि अभी तीन चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तापमान में भी गिरावट के आसार है।  -डाॅ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि 

इस बार शुरुआत से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो दशक की बात करे तो मई माह बहुत ही ठंडा गया है। तापमान भी सामान्य से कम ही रहा है।   -डाॅ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed