फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Illegal recovery in the name of inspector in order to fulfill the hobby of the girlfriend, arrested

यूपी: एसटीएफ का दरोगा बताकर करता था रौब गालिब, गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खोले गर्लफ्रेंड से जुड़े राज

Sat, 09 Apr 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Apr 2022 03:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी आईडी, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। यह युवक दरोगा बनकर अवैध वसूली कर रहा था

विज्ञापन
Meerut News : Illegal recovery in the name of inspector in order to fulfill the hobby of the girlfriend, arrested
युवक के पास से बरामद फर्जी आईडी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ एसटीएफ ने भावनपुर क्षेत्र से बीएनजी तिराहे के पास नकली दारोगा अमित शर्मा निवासी सादिकपुर सिनौली बड़ौत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी आईकार्ड, नकदी और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। यह आरोपी खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर रौब गालिब करता था। उसके खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और अन्य जिलों में अवैध वसूली 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पांच साल से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जांच में सामने आया कि अपनी प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए एसटीएफ का फर्जी दारोगा बन गया।

विज्ञापन


एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह को सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति खुद को एसटीएफ में दरोगा बताकर लोगों से वसूली कर रहा है। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अमित ने पूछताछ में बताया कि वह 12वीं पास है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा:  एके-47 के शौकीन हैं पश्चिमी यूपी के सुपारी किलर, अब तक 15 हुईं बरामद, खादी और खाकी का भी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं लगी। परिवार और खुद के खर्चे बढ़ते रहे। एसटीएफ के बारे में पता चला कि एसटीएफ वर्दी नहीं पहनती और लेकिन इसका रौब काफी होता है। इसके बाद ही उसने खुद को एसटीएफ का दरोगा बताकर लोगों से अवैध वसूली शुरू की। अमित ने अलग-अलग स्थानों पर 20 से अधिक लोगों से अवैध वसूली की है। 

ऐसे बनाता था शिकार
भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक के मुताबिक आरोपी एसटीएफ का रौब गालिब करने के अलावा नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी करता था। कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के बाद उनको ब्लैक मेल करके भी उनसे पैसा ठगा करता था। उनको धमकाता था कि वह एसटीएफ में है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। आरोपी के अन्य मुकदमों के बारे में भी जानकारी पुलिस को लग गई है। उन संबंधित थानों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

सोशल मीडिया से मिला आइडिया
अमित ने यह भी बताया कि उसने सोशल मीडिया पर फर्जी अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाली कुछ खबरें पढ़ी थीं। इसके बाद उसके मन में यह विचार आया। उसे प्रेमिका के शौक भी पूरे करने थे। इसलिए उसने यह सब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed