फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›    Meerut news: I can not see the weeping tikait saud kejriwal in mahapanchayat

मेरठ महापंचायत में बोले केजरीवाल- टिकैत का रोना मुझसे देखा नहीं गया

Mon, 01 Mar 2021 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
 Meerut news: I can not see the weeping tikait saud kejriwal in mahapanchayat
मेरठ में केजरीवाल... - फोटो : amar ujala

किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत का जिक्र करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली घटनाक्रम के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत का रोना मुझसे देखा नहीं गया। 28 जनवरी की रात मैंने जो कुछ टीवी पर देखा, उस पर यकीन नहीं हुआ। केजरीवाल ने कहा, हमारे देश के महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र राकेश टिकैत किसानों के लिए ठंड में अपना शरीर गला रहे हैं। मैंने आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से उन्हें फोन कराया और खुद भी बात की। हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जो भी जरूरतें बताईं, हमारे विधायकों और कार्यकर्ताओं ने रातोंरात उसकी व्यवस्था की।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जो देश को प्यार करते हैं, वे किसानों के इस पवित्र आंदोलन के साथ हैं। आंदोलन व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। न हिंसा हुई न बवाल हुआ। मैं किसानों के साथ तन मन धन के साथ खड़ा हूं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार दिल्ली में किसानों पर लाठियां बरसा रही है। सड़कों पर कीलें ठोकी जा रही हैं। किसानों पर झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। भाजपा ने तो अंग्रेज़ों को भी पीछे छोड़ दिया। किसानों पर लगान वसूली के लिए इतना जुल्म तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था।
विज्ञापन


लाल किला कांड सरकार ने कराया
केजरीवाल ने दावा किया कि 26 जनवरी को लाल किले का पूरा कांड  केंद्र सरकार ने खुद कराया। उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों और किसानों ने मुझे बताया कि ये जानबूझकर उधर भेज रहे थे, जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे। कहा, किसान देशद्रोही नहीं हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम मे अस्थायी जेलें नहीं बनने दीं
बताया, किसान आंदोलन शुरू होने के दौरान केंद्र सरकार ने दिल्ली के नौ स्टेडियम को अस्थायी जेलें बनाने के लिए फाइल भेजी थी। हमने फाइल रोक ली। अगर हम स्टेडियम को जेल बनाने देते तो ये किसानों का यहां कैद कर दिया जाता और आंदोलन टांय-टांय फिस्स हो जाता।

योगी सरकार पर साधा निशाना
केजरीवाल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा. भाजपा और सरकार के लोग कह रहे हैं कि एमएसपी था, है और रहेगा। मैं योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक मंडी दिखा दो, जहां एमएसपी पर धान की खरीद होती हो। 


मिल में गन्ना पहुंचते ही होगा भुगतान 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना बकाए की समस्या पर उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि चीनी मिल मालिक किसानों का 18 हजार करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। योगी जी बताएं कि उनकी क्या मजबूरी है? कहा, आम आदमी पार्टी को मौका मिलेगा तो यूपी में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि किसान गन्ने को मिल में डालकर घर तक नहीं पहुंचेगा, गन्ना मूल्य उसके बैंक खाते में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed