फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

फर्जीवाड़े पर ब्रेक लगाएगी एआईसीटीई

Sat, 06 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut news
एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल फोर टेक्निकल एजूकेशन) ने नियमों में कुछ बदलाव कर इंजीनियरिंग कॉलेजों में खलबली मचा दी है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद अब एआईसीटीई की टीम सरप्राइज विजिट करेगी।
विज्ञापन


चेक किया जाएगा कि कॉलेज ने जो जानकारी उनके पोर्टल पर दी है, वह सही है या नहीं। शिक्षक और इंफ्रास्टक्चर का जांच की जाएगी। शिक्षकों की डिटेल में उनका एकाउंट नंबर, आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर देना अब अनिवार्य होगा। इसके अलावा एआईसीटीई ने नियमों को कुछ राहत भी दी है। सीट कम करने के लिए अब शासन ने अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए नए नियम और कुछ बदलाव किए हैं। वह अपने पोर्टल पर देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों से उनके इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की जानकारी अपलोड कराती है। पोर्टल पर तो सभी कॉलेज नॉर्म पूरा करने की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैकल्टी की डिटेल के नाम पर संस्थान उनकी आईडी क्रिएट कर जानकारी देते थे। सीट कम करने के लिए शासन ने एनओसी लेने का काम बंद कर राहत दी है। अब कोर्स बंद करने पर ही एनओसी लेनी होगी। लगातार सीट खाली रहने पर कॉलेज सीट कम करने की मांग करते हैं। इसके लिए उन्हें शासन के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एक  ब्रांच के लिए चार कमरों की जगह अब तीन कमरों में भी कोर्स चल सकेगा।


कॉलेजों में सबसे ज्यादा खौफ सरप्राइज विजिट का है। पहले एआईसीटीई की टीम आने की जानकारी देती थी, लेकिन अब विजिट सरप्राइज होगी। उसी दिन संस्थान को बताया जाएगा। टीम आकर देखेगी की संस्थान ने जो उनके पोर्टल पर जानकारी दी है वह सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed