{"_id":"4a4f3b2708cf7792f574150bf354f890","slug":"meerut-news-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख तक पहुंचा क्षेत्र पंचायत सदस्य का रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख तक पहुंचा क्षेत्र पंचायत सदस्य का रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को दो दिन रह गए हैं। शुक्रवार को नामांकन के साथ ही दावेदारों की स्थिति पूरी तरह सामने आ जाएगी, लेकिन इससे पहले ही वोटों को अपने पक्ष में करने की कवायद इतनी तेज हो चुकी है कि
इस बार का चुनाव अब तक के चुनाव का सबसे महंगा होता नजर आने लगा है। कई ब्लॉकों में वोट की कीमत तीन लाख तक पहुंच चुकी है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव का अंतिम दौर शुरू हो चुका है। नामांकन के बाद मात्र एक दिन प्रत्याशियों के पास बचेगा। ऐसे में दावेदारों ने एक-एक वोट जुटाने के लिए पूरे जोर लगाने शुरू कर दिए हैं। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के साथ ही जानी और दौराला ब्लॉक में चुनाव सबसे महंगा हो चुका है।
यहां वोटों की कीमत एक लाख से तीन लाख के बीच जा पहुंची है। प्रत्याशियाें ने अब हार जीत का जरूरी गणित देखते हुए तिजोरी के मुंह खोल दिए हैं। प्रत्याशियों के समर्थक वोटों को अपने साथ लेकर मेरठ शहर के महंगे होटलों सहित दूर स्थानों पर घूमने जा चुके हैं। तो कुछ ने अपने ही घरों में वोटों को ठहराकर उनकी दावत का पूरा इंतजाम किया हुआ है।
विज्ञापन
जानी में संवेदनशील तो रोहटा में सन्नाटा
जानी ब्लॉक का चुनाव इस समय पूरी तरह संवेदनशील हो चुका है। यहां से भूपेंद्र बाफर का मुकाबला सपा के अनिल चौधरी से है। भूपेंद्र बाफर जिला बदर होने के कारण बार्डर के गांव पतला निवाड़ी में कैंप किए हुए हैं और उनके समर्थक जहां लगातार वोटों से संपर्क कर उनके समर्थन में लाने के लिए जुटे हैं तो भूपेंद्र वहीं से बैठकर चुनाव संचालन कर रहे हैं।
जबकि रोहटा ब्लॉक में अभी तक वर्तमान ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र झिंझोखर की भाभी बॉबी का नाम ही सामने आ रहा है। योगेश भदौड़ा की भाभी कविता मैदान में उतरती हैं या नहीं इसका फैसला शुक्रवार को नामांकन के साथ हो जाएगा।