फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

पाले के कहर से कांपा पारा

Sun, 24 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 24 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
meerut news
पाले के कहर से पारा भी कांप गया है। शुक्रवार को रात का पारा अब तक का सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह छह बजे एकाएक कोहरा आने से अंधेरा छा गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन में निकली धूप से राहत मिली। जनवरी में मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड का सितम अभी भी जारी है। शुक्रवार रात की सर्दी ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 15 साल पहले 22 जनवरी की रात का पारा 2.5 रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार सुबह भी मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया।
विज्ञापन


सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते शहरवासी भी परेशान रहे। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह नौ बजे तक भी विजिबिलिटी शून्य की ओर थी। अधिकतम तापमान 20.1 और रात का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम आर्द्रता 45 दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात में पाला पड़ रहा है, जिससे रात सर्द हो रही है। सुबह को कोहरे का असर रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 27 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव आने के संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed