{"_id":"b60d6a350f7afbaa5470ddbe93677f2c","slug":"meerut-news-hindi-news-181","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े के कदम से मिलाई ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़े के कदम से मिलाई ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के मैदान पर रविवार से घुड़सवारी का रोमांच अपने चरम पर होगा। शनिवार को राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के पहले दिन सभी घोड़ों का मेडिकल हुआ। रविवार को नोविस और प्री नोविस इवेंटिंग ड्रेसाज इवेंट होंगे।
प्रतियोगिता में सेना के घुड़सवारों के साथ ही निजी क्लबों और प्राइवेट घुड़सवार भी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार शाम तक सभी घुड़सवार सेंटर पहुंचे गए थे। राइडरों ने मैदान पर घोड़ों से साथ कदम ताल मिलाकर जमकर अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने सामान्य घुड़सवारी के साथ-साथ जंपिंग समेत अन्य तरह की प्रैक्टिस कर हमने हाथ आजमाये। 5 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।
130 राइडर करेंगे प्रतिभाग
राष्ट्रीय घुड़सवार प्रतियोगिता में 130 राइडर प्रतिभाग कर रहे हैं। 110 राइडर बाहर और 20 राइडर आरवीसी सेंटर के हैं। दो महिला राइडर भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। ये दोनों महिला राइडर सेना के एएफसी कोर की हैं। कैप्टन आरती रावत और मेजर रितिका पाटिल ने भी शनिवार को जमकर प्रैक्टिस की। इन्होंने घोड़ों के साथ चहलकदमी कर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत की है।
विज्ञापन
ये मुख्य आकर्षक
प्रतियोगिता में कई अर्जुन अवार्डी के खेलने की संभावना है। मुख्य रूप से अर्जुन अवार्डी कर्नल आरके पट्टू प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेंगे। चार जजों की निगाह में प्रतियोगिता होगी। कर्नल दुष्यंत बाली, कर्नल जगत सिंह, कर्नल राजीव दहिया, कर्नल संजय मलिक ही 5 मार्च को विजेताओं की घोषणा करेंगे।
आज ये होंगे इवेंट
रविवार को इक्वेस्टेरियन ड्रेसाज ग्राउंड में नोविस और प्री नोविस इवेंटिंग ड्रेसाज होगा। नोविस क्रॉस कंट्री के तहत होने वाले ड्रेसाज प्रतियोगिता में घोड़े की सुंदरता, उसकी चाल, घुड़सवार का संतुलन और कई चरणों में पूरा करने वाले मार्ग को कम से कम पेनाल्टी के साथ पूरा करने वाला विजेता होगा।
क्रॉस कंट्री में ऐसा होगा इवेंट
29 फरवरी को मुख्य क्रास कंट्री नोविस इवेंट और क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट होंगे। क्रास कंट्री नोविस इवेंट में घुड़सवार को 2500 मीटर के एरिया को पांच मिनट में पूरा करना होता है। इसमें घुड़सवार की 500 प्रति मिनट की स्पीड होती है। इस दौरान घुड़सवार को 20 प्रयासों में 19 बाधाएं पार करनी होती हैं।
क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट में घुड़सवार को 2025 मीटर के एरिया को साढ़े चार मिनट में पूरा करना होता है। इसमें घुड़सवार की 450 प्रति मिनट की स्पीड होती है। इस दौरान घुड़सवार को 18 प्रयासों में 18 बाधाएं पार करनी होती हैं।
ये भी होंगे इवेंट
29 फरवरी को क्रॉस कंट्री इवेंट, क्रॉस कंट्री प्री इवेंट होंगे। एक मार्च को फिर घोड़ों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद शो जंपिंग इवेंट होगा। 2 मार्च को कोर्स ओपन ऑफ वन स्टार एंड टू स्टार इवेंट होंगे।
3 मार्च को जंप टू स्टार एवं वन स्टार इवेंट होंगे। 4 मार्च को क्रॉस कंट्री टू स्टार, क्रॉस कंट्री वन स्टार होगी। 5 मार्च को शो जंपिंग वन स्टार और शो जंपिंग टू स्टार होगा। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी से प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।