फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

कन्या विद्या धन पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Sun, 28 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
meerut news
दिल्ली से हायर एजूकेशन ले रही पलक अग्रवाल और प्रेरणा अग्रवाल की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें 30 हजार रुपये का संस्तुति पत्र दिया गया। ऐसे ही करीब 1177 मेधावी छात्राओं के चेहरे की चमक उसी कड़ी मेहनत को भी बया कर रही थी जिसके बाद वो इस मुकाम तक पहुंची थी।
विज्ञापन


मौका था शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में वित्तीय वर्ष 2015-16 की कन्या विद्या धन योजना की धनराशि को वितरित करने का।
विज्ञापन


खचाखच भरे प्रेक्षागृह में मंच पर चुनिंदा छात्राओं को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शाहिद मंत्री शाहिद मंजूर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, डीएम पंकज यादव ने कन्या विद्या उनके खाते में ट्रांसफर किए जाने संबंधी संस्तुति पत्र का लिफाफा प्रदान किया। बाकी छात्राओं को सीट पर ही लिफाफा प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने छात्राओं से कहा कि यह आपकी लगन और मेहनत का इनाम है लेकिन अब आपको आगे का लक्ष्य तय करना है। असली सफलता आपके  हाथों में है। आज कंपीटीशन का जमाना है। वहीं सीमा प्रधान ने कहा कि सरकार आप सभी जैसी छात्राओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने छात्राओं से आह्वान किया कि वो अब शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएं। सरकार ने वित्तीय सहायता देकर आपकी उम्मीदों को पंख लगाने का काम किया है। हस्तिनापुर से विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार ऐसी योजना शुरू की है, जिसमें मेधावी छात्राओं को वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में दी जा रही है।

डीएम ने कार्यक्रम को लेकर डीआईओएस श्रवण कुमार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ेगी तो पूरा समाज तरक्की करेगा। श्रम विभाग एवं सेवायोजन विभाग के सलाहकार मोहम्मद अब्बास और सूत एवं हथकरघा विभाग के सलाहकार रफीक अंसारी ने भी कन्या विद्या धन की प्रशंसा की। रफीक अंसारी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप यहां से बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित होंगी।  

धमाकेदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरूआत खालसा कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, भारती कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर की।

उधर, एसएसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश मेरा रंगीला गीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके बाद हावर्ड प्लस्टर्ड साकेत की छात्राआें ने तारे जमी पर गीत पर भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया। वहीं श्री मल्लू सिंह इंटर कॉलेज मटौर की छात्रों ने बेटी बचाओ लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।

एडीएम ई दिनेश चंद के गाने पर किया डांस
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र ने अपने रिकॉर्ड किये गाने ‘ जिनको है बेटियां वो यह कहते है परियों के देश में वो तो रहते हैं ’ प्ले किया तो मंच का संचालन कर रहीं राजकीय इंटर कॉलेज कुढ़ला की शिक्षिका रश्मि मंच पर बैठी सीमा प्रधान और एसीएम ज्योति राय को उठाकर आगे ले आई और उनके साथ डांस शुरू कर दिया। इस दौरान पूरा प्रेक्षागृह तालियों से गूंज उठा।

221 छात्राओं को 29 को मिलेंगे संस्तुति पत्र
जिले में कुल 1510 छात्रों को संस्तुति पत्र देने का लक्ष्य है। इनमें से 1398 का चयन किया गया है। कार्यक्रम में 1177 छात्राओं को यह पत्र दिया गया। बाकी 221 छात्राओं को 29 फरवरी को सरधना के रामलीला ग्राउंड में अलग से कार्यक्रम आयोजित कर कन्या विद्या खाते में ट्रांसफर किए जाने का संस्तुति पत्र दिया जाएगा।


ये सभी छात्राएं सरधना विधानसभा क्षेत्र की हैं। यह कार्यक्रम अलग से इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने शिक्षा विभाग से मांग की थी कि सरधना की छात्राओं के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएं। इसके मद्देनजर यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed