फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

अस्पताल के कर्मचारी ने थानेदार के नाम पर ऐंठ लिए रुपये

Tue, 12 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Meerut News
मवाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर थानेदार के नाम से तीन हजार रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत पर इंस्पेक्टर गंगानगर ने अस्पताल के मालिक और मैनेजर समेत तीन लोग थाने बुलवा लिए। देर रात तक गहमागहमी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पेपर मिल में कर्मचारी मुजफ्फरनगर निवासी राजपाल सैनी की निजी अस्पताल में बीती नौ जनवरी को मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। जिस पर पुलिस लौट गई थी। आरोप है कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने मृतक के परिजनों से यह कहकर तीन हजार रुपये ले लिए कि थानेदार ने पोस्टमार्टम न कराने पर मंगाए हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद मृतक के रिश्तेदार सोमवार शाम थाना गंगानगर पहुंचे तो इंस्पेक्टर राजेश भारती से तीन हजार रुपये मंगवाने का जिक्र कर तहरीर दी। यह सुनकर इंस्पेक्टर आगबबूला हो गए और अस्पताल पुलिस भेज दी। पहले मैनेजर समेत दो लोग बुलवाए तो कुछ देर बाद पहुंचे अस्पताल मालिक भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि जिस युवक ने पैसे दिए थे, उसे थाने बुलाया गया था पर वह सोमवार को नहीं आ सका। उसी युवक से बात कर तय किया जाएगा कि पैसे किस कर्मचारी ने लिए है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारी द्वारा पैसे लेने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed