फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

निगम की टीम को व्यापारियों ने घेरा

Tue, 16 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut news
हाउस टैक्स के एक लाख से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ ढोल पीटना निगम के अधिकारियों को भारी पड़ गया। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

 
सोमवार को नगर निगम टैक्स विभाग के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी असीम रंजन, कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार, टैक्स अधीक्षक बिलाल, नरेश सिवालिया एक ढोल वाले को लेकर शास्त्रीनगर आई ब्लॉक में पीवीएस मॉल के निकट लोहे की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


दुकान पर दुकान मालिक का भाई बैठा था। निगम प्रशासन के  अनुसार दुकान मालिक नवनीत शर्मा पर दो लाख 48 हजार 488 रुपये हाउस टैक्स बकाया है, जिसका नोटिस भी जारी किया जा चुका है। टैक्स जमा न करने पर सोमवार को निगम अधिकारी दुकान पर सील लगाने पहुंचे और दुकान पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर भाजपा शास्त्रीनगर मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा और दुकान मालिक 20-25 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों को घेर लिया। इस दौरान व्यापारियों ने निगम पर अनापशनाप बिल भेजने का आरोप लगाया। खुद को घिरता देख निगम अधिकारियों को मजबूर होकर दुकान का ताला खोलना पड़ा।


उधर, नवनीत शर्मा ने हाउस टैक्स बिल की जांच कराने की बात कही। वहीं असीम रंजन का कहना है कि पूरे शहर में हाउस टैक्स बकाएदारों के खिलाफ अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed