फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Friendship on Facebook then marriage by converting girl to religion and now ruckus in the police station

यूपी: फेसबुक पर दोस्ती... दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करते रहे आरोपी, महिला ने धर्मांतरण कर हापुड़ के युवक से की थी शादी

Thu, 17 Mar 2022 11:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 AM IST
सार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर हापुड़ के युवक से शादी की थी। अब आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर थाने में हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Meerut News: Friendship on Facebook then marriage by converting girl to religion and now ruckus in the police station
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में फेसबुक पर दोस्ती और दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला परतापुर थाने पहुंचा, जिस पर विहिप और हिंदू जागरण मंच के लोगों ने हंगामा किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर के दो युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने उसको पहले हापुड़ और फिर मेरठ स्थित परतापुर तिराहे पर बुलाया। इसी दौरान महिला का पति भी अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। मारपीट हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


बुलंदशहर की विशेष समुदाय की एक महिला ने धर्मांतरण करके हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले युवक से सात साल पहले शादी की थी। दोनों के बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की एक साल पूर्व फेसबुक पर दूसरे समुदाय के दो युवक रहमत व गुड्डू से दोस्ती हो गई थी। युवकों ने धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती की। आरोप है कि दोनों युवकों ने छह महीने पहले मेरठ बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि तभी से दोनों आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को कभी मुजफ्फरनगर, हापुड़ तो कभी मेरठ में बुलाते थे। बुधवार को आरोपियों ने महिला को पहले हापुड़ बुलाया और फिर उसको लेकर मेरठ स्थित परतापुर तिराहे पर लेकर आ गए। इस मामले की भनक महिला के पति को लगी। पति ने तीन दोस्तों को पत्नी के पीछे लगा दिया। आरोपी महिला को लेकर परतापुर तिराहा स्थित एक होटल में ले आए, जहां पर पति के तीनों दोस्त भी पहुंच गए। होटल में हंगामा हो गया तो पति भी वहां पहुंच गया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता, सूचना पर परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपी, महिला और पति के दोस्तों को पकड़कर थाने ले आई। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

आरोपियों पर धर्मांतरण वापस कराने की कोशिश का भी आरोप 
हिंदू जागरण मंच का अध्यक्ष सचिन सिरोही साथियों के साथ परतापुर थाने पहुंचा और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि सात साल पहले एक विशेष धर्म से हिंदू धर्म अपनाने वाली इस महिला को वापस पुराने धर्म में शामिल कराने की ये युवक कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई और महिला को उसके पति के साथ भेजने की मांग उठाई। महिला ने आरोपियों पर दुष्कर्म और छह महीने से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। देर रात तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ परतापुर तिराहे पर कोई घटना नहीं हुई। विहिप नेता गोपाल शर्मा ने भी इस मामले में एसएसपी से फोन पर बात की। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें

चार जिलों से जुड़ी घटना 
यह घटना चार जिलों बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मेरठ से जुड़ी है। महिला के मुताबिक, महिला का एक साल पहले पति से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते बुलंदशहर में महिला अपने मायके में गई थी। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर रहमत और गुड्डू से दोस्ती हुई, दोनों मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। आरोपियों ने महिला को छह महीने पहले हापुड़ में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की, जहां पर उसकी वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू किया और धमकी दी। बुधवार को महिला को हापुड़ से दोनों आरोपी मेरठ लेकर आए। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि दोनों आरोपियों और महिला के धर्म की जानकारी हो चुकी थी, जिसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता का धर्मांतरण वापस कराने का प्लान बना रहे थे। परतापुर तिराहा स्थित शिव फैमिली ढाबे पर आरोपी पीड़िता के साथ खाना खा रहे थे और धर्मांतरण वापस करने की पटकथा तैयार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed