{"_id":"61312b4a8ebc3ec7777a2df7","slug":"meerut-news-former-minister-yakub-qureshi-demanded-action-from-ssp-in-the-case-of-telling-talibani-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तालिबानी आतंकी बताने पर भड़के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तालिबानी आतंकी बताने पर भड़के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा
Fri, 03 Sep 2021 01:21 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:21 AM IST
सार
एक टीवी चैनल द्वारा तालिबानी आतंकी बताने पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैसी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उनके पक्ष में विक्रांत त्यागी समेत अन्य लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
एसएसपी से मिले याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तालिबानी आतंकी बताकर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का फोटो एक टीवी चैनल में दिखाने पर गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा हो गया। याकूब कुरैशी का आरोप है कि टीवी चैनल ने उसे तालिबान के मुल्ला उमर का बेटा बताकर फोटो दिखाया। इससे उन्हें और उनके समाज के लोगों भी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने बताया कि 31 अगस्त को एक टीवी चैनल ने उन्हें तालिबान का क्रूर चेहरा बताया। उन्हें आतंकी मुल्ला उमर का बेटा याकूब कहकर संबोधित किया गया। इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है। इस मामले में टीवी चैनल के मालिक सहित अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
उन्होंने एसएसपी प्रभाकर चौधरी मेरठ को भी शिकायत पत्र दिया गया। याकूब कुरैशी के पक्ष में विक्रांत त्यागी समेत अन्य लोगों ने हंगामा किया।