{"_id":"626ae452833d7b295c551bee","slug":"meerut-news-fir-has-been-registered-against-five-including-bsp-west-in-charge-shamsuddin-raine-after-dispute-in-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मामला: बसपा पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन समेत पांच पर एफआईआर, बैठक में हुई थी हाथापाई, जानें क्या था पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मामला: बसपा पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन समेत पांच पर एफआईआर, बैठक में हुई थी हाथापाई, जानें क्या था पूरा माजरा
Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
सार
बसपा नेताओं की बैठक में हुई मारपीट के मामले में पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन समेत पांच पर एफआईआर दर्ज हुई है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
आपस में भिड़े थे बसपा कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में बसपा कार्यालय में दो दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में नौचंदी पुलिस ने बसपा पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन समेत पांच को नामजद करते हुए बीस के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा अनिल प्रधान एडवोकेट ने लिखवाते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादगारपुर में रहने वाले अनिल प्रधान एडवोकेट की तहरीर के आधार पर पुलिस के बताया कि शमसुद्दीन राईन, सतपाल पेपला मंडल प्रभारी, मोहित जाटव जिलाध्यक्ष, दिनेश काजीपुर, विकास रोहटा समेत बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 26 अप्रैल को बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। मुख्य अतिथि शमशुद्दीन राईन भी आए हुए थे। बात रखने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। कार्यालय से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 28 हजार रूपये भी निकाल लिए।
यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।