फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fight between homeguard and a youth on road in Kankar Khera, video viral

Meerut: रोड पर भिड़े होमगार्ड और युवक, दोनों ने एक-दूसरे पर बरसाई बेल्ट, खूब वायरल हो रहा मामला

Sat, 19 Aug 2023 03:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Aug 2023 03:08 PM IST
सार

Meerut News : मामूली कहासुनी के बाद होमगार्ड और युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।

विज्ञापन
Meerut News: Fight between homeguard and a youth on road in Kankar Khera, video viral
होमॉ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे एक सीओ की पेशी में तैनात होमगार्ड और पैदल जा रहे युवक में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से हमले किए। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार शाम को एक होमगार्ड टेंपो में मेरठ से सरधना की ओर जा रहा था। टेंपो से आगे एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। इसके बाद टेंपो सवार ने हॉर्न बजाकर युवक को साइड में होने के लिए कहा। बाद में विवाद बढ़ गया। होमगार्ड ने बाइक सवार को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पैदल जा रहे एक युवक ने होमगार्ड का विरोध किया तो होमगार्ड ने बेल्ट निकालकर युवक पर हमला कर दिया। वहीं, युवक ने भी बेल्ट निकालकर होमगार्ड पर पलटवार किया। दोनों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से मारपीट की। 

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

उधर, सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले आई। होमगार्ड ने खुद को सीओ पेशी में तैनात बताया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed