मेरठ: SDM के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, बच्चे के ऑपरेशन के लिए मांगे पांच लाख रुपये, ये है पूरा मामला
Meerut News : SDM के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर बच्चे के ऑपरेशन के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए। अब एसडीएम मैडम ने लोगों से यह अपील की है।
विस्तार
मेरठ में एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर बच्चे के इलाज के नाम पर पांच लाख की मदद का मैसेज भेजा गया। जिसमें बच्चे के लिवर के ऑपरेशन को लेकर लोगों से मदद करने की अपील की गई है। जिसके बाद मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वहीं, दूसरी तरफ एसडीएम जागृति अवस्थी ने फर्जी अकाउंट बताते हुए पुलिस विभाग में शिकायत की। साथ ही इस ट्विटर अकाउंट को बंद कराने की मांग की है।
बता दें कि एक सप्ताह पहले एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी के नाम से ट्विटर अकाउंट पर मेरठ सदर तहसील पर कार्यभार ग्रहण करने की पोस्ट गई थी। जिस अकाउंट पर एसडीएम के फोटो भी पोस्ट किए गए थे।
यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...
वहीं, शनिवार को एक बार फिर जागृति अवस्थी आईएएस नाम के अकाउंट से बीमार बच्चे की फोटो सहित एक पोस्ट डाली गई। जिसमें लिखा था कि इस बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट होना है। जिसमें करीब पांच लाख का खर्च बताया गया और जागृति अवस्थी आईएएस की तरफ से लोगों से मदद करने की अपील की गई। जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मदद के संबंध में सामाजिक संगठन सहित अन्य लोगों ने एसडीएम से इस संबंध में जानकारी की। जिसके बाद एसडीएम ने फर्जी आईडी द्वारा पोस्ट किए जाने का मामला बताया। फिलहाल उन्होंने पुलिस विभाग में शिकायत करते हुए अकाउंट बंद कराए जाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत
इस संबंध में एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी का कहना है कि ट्विटर पर यह फर्जी अकाउंट बनाया गया है। जिसको लेकर पुलिस विभाग में शिकायत की गई है। आईडी बदल कर इस तरह के मैसेज किए जा रहे हैं। कोई भी इन मैसेज के बहकावे में न आएं।