फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Effect of bad weather... Loss of 138 crores in the city, industries and business establishments a

Meerut News: बिगड़े माैसम का असर...शहर में 138 करोड़ का नुकसान, उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ दवा

Fri, 23 May 2025 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 May 2025 10:38 AM IST
सार

आंधी और बारिश के कारण बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक शहर में घरों, होटलों, मंडपों, उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंची।

विज्ञापन
Meerut News: Effect of bad weather... Loss of 138 crores in the city, industries and business establishments a
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंधी और बारिश के कारण बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक शहर में घरों, होटलों, मंडपों, उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी क्षति पहुंची। इससे करीब 138 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शहर के लोगों को 138 करोड़ से अधिक नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

  काफी संख्या में स्थायी और अस्थायी निर्माण ध्वस्त हो गए। अचानक आंधी के कारण घरों में खिड़की, दरवाजे, सोलर प्लांट, पानी की टंकी, किचन गार्डन तक उजड़ गए। छावनी में सरधना रोड, कैंट स्टेशन, सेंट जोसफ स्कूल, बाईपास स्थित विभिन्न रिजार्ट और मंडपों में अस्थाई निर्माण ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन

खैर नगर में दवा व्यापारियों को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आंधी में बिजली ठप होने से डीप फ्रिजर, कोल्ड चेन सहित अन्य उपकरणों से काम कर दिया। इससे करीब 40 लाख रुपये का नुकसान माना जा रहा है। मंडप एसोसिएशन महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि होटलों, रेस्टोरेंटों और मंडपों में ही करीब 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मंडपों में लगे सवावटी सामान, लाइट, चुन्नी, कपड़े, टीन, फाइबर के साथ दीवारें भी ढह गई। 
विज्ञापन

150 गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें मरम्मत को भेजा
शहर में 150 से अधिक गाड़ियों पर होर्डिंग, वृक्ष, टंकी, लोहे के पाइप आदि गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। ऑटोमाेबाइल डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उनके दोनों शोरूम 40 से अधिक क्षतिग्रस्त गाड़ियां आई हैं। उधर, दूसरे डीलर गौरव गुप्ता ने बताया कि आंधी में पेड़ गिरने के कारण काफी संख्या में गाड़ियां रिपेयरिंग के लिए पहुंचीं।

n ईंट भट्ठों में 15 करोड़ से अधिक का नुकसान
जिले में 150 ईट भट्ठे हैं। संचालक संजय गोयल गोदावरी ने बताया कि शहर में 150 भट्ठों में 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। पथाई के बाद रखी गई ईंट जलभराव होने के कारण गल गई। एनजीटी की गाइड लाइन के चलते 30 जून तक ही भट्ठे चलाए जा सकते हैं। चौधरी योगेश फौजी ने बताया कि बारिश के कारण ईंधन भी भीग गया। सतीश गुप्ता ने भी हालात पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed