फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Conflict and firing between two sides after the car collided with dog, police deployed amid tension in village

बागपत: कुत्ते से गाड़ी टकराने पर दो पक्षों में संघर्ष व फायरिंग, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस तैनात 

Mon, 11 Apr 2022 06:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

बागपत के मवीखुर्द गांव में हुए संघर्ष में दो पक्षों के दस लोग घायल हो गए। इस दौरान समुदाय विशेष की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat: Conflict and firing between two sides after the car collided with dog,  police deployed amid tension in village
संघर्ष में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बालैनी थाना क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में कुत्ते से गाड़ी टकराने पर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया है। अनुसूचित समुदाय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


मवीखुर्द गांव निवासी फिरोज पुत्र नन्हे की पिकअप गाड़ी रविवार शाम गांव ही दलित समुदाय के लोकेश पुत्र उमरे के कुत्ते से टकरा गई। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के दर्जनों लोग धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समुदाय विशेष की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। एक पक्ष के अखलीम पुत्र शौकीन, वाजिद पुत्र नवाब, शौकीन पुत्र वहीद और फिरोज पुत्र नूर मोहम्मद तथा दूसरे पक्ष से लोकेंद्र पुत्र उमरे, मोनी पुत्री धर्मवीर, रानी पत्नी जीता, कपिल पुत्र कल्लू, प्रेम और जितेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया।

उधर, गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं, सीओ विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। अनुसूचित समुदाय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति-व्यवस्था बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed