फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: deputy chief minister keshav prasad maurya says that we have made so much development in the state that the opposition parties have lagged behind

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- हमारे विकास के आगे पिछड़ गए विरोधी और कहा, हमने साफ किया सपा सरकार का कचरा

Thu, 30 Sep 2021 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Sep 2021 09:55 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कचरा साफ कर दिया है। पिछली सरकार सिर्फ शिलान्यास करके कार्य अधूरा छोड़ देती थीं। हमने 20 हजार करोड़ रुपये देकर अधूरे मार्ग तैयार कराए।

विज्ञापन
Meerut News: deputy chief minister keshav prasad maurya says that we have made so much development in the state that the opposition parties have lagged behind
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

‘सरकार का लक्ष्य सभी 75 जिलों को केंद्र में रखकर विकास की गंगा बहाने का है। मेरठ में दो महीने में दूसरी बार हम विकास करने आए हैं। मेरठ अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन की श्रेणी में आने लगा है। एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल की सौगात मिल गई है। दिल्ली के करीब मेरठ आ रहा है। हमारे विरोधी प्रदेश और केंद्र में सत्ता में रहे। लेकिन हमने जिस तेजी से विकास किया, वे पिछड़ गए हैं।’ ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कचरा साफ कर दिया है। पिछली सरकार सिर्फ शिलान्यास करके कार्य अधूरा छोड़ देती थीं। हमने 20 हजार करोड़ रुपये देकर अधूरे मार्ग तैयार कराए। समाजवादी सरकार में कितने घंटे बिजली मिलती थी? हमारी सरकार में अब बिजली जाने पर समाचार बनता है। उनके राज में बिजली आने पर समाचार बनता था। हम जिन विधानसभाओं में जीते, वो भी हमारे जो हम हारे वो भी हमारे। हमारा लक्ष्य गुंडों और अपराधियों पर कार्रवाई करना है। हमने गांव, गरीब, युवाओं को आगे बढ़ाया है। वर्ष 2022 में 300 से अधिक सीट जीतकर दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन


मोदी ने कर दी विरोधियों की दुकान बंद 
मौर्य ने रालोद, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जरूरतमंदों के खाते में सीधे लाभ पहुंचता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजते हैं तो 85 पैसा दलाल खा जाते हैं। ये विपक्षी पार्टी वाले दलाल थे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनकी दुकान बंद कर दी है। तो ऐसे में क्या विपक्षी पार्टी मोदी चालीसा और भाजपा चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

किसान आंदोलन नहीं, चुनाव आंदोलन
किसान आंदोलन पर मौर्य ने कहा कि ये विपक्षी पार्टियों का सुनियोजित आंदोलन है। ये लोग नाटक कर रहे है। किसान हमेशा भाजपा के साथ हैं। सरकार ने गन्ने का रेट बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया। 2022 के चुनाव में कमल खिलेगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे अतुल माहेश्वरी, अमर उजाला के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  
मनीष हत्याकांड में होगी कार्रवाई
उन्होंने गोरखपुर में हुए मनीष हत्याकांड पर कहा कि जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस मामले पर पल-पल की रिपोर्ट ले रही है। हमारी सरकार में निष्पक्ष कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed