मेरठ: उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य मेरठ में करेंगे अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मेरठ आएंगे। यहां अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को मेरठ पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नामकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। हाल ही में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से शासन ने मेवला फ्लाईओवर को अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर करने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संस्तुति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मुहर लगाई थी। लोक निर्माण विभाग की अधिसूचना के अनुसार मेरठ-दिल्ली मार्ग पर मेरठ-हापुड रेल मार्ग के फाटक पर फोरलेन उपरिगामी सेतु है।
केशव प्रसाद मौर्य कल लखनऊ से मेरठ पहुंचेंगे। गुरुवार दोपहर को 12:30 बजे दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, इस बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। मेरठ में उनके कार्यक्रम को चार घंटे लिए आरक्षित किया गया है।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
65 का शिलान्यास और 13 का लोकार्पण
विधानसभा चुनावों के नजदीक होने के चलते विभाग शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम करा रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास और 13 का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें शिलान्यास करने वाली परियोजनाओं का बजट 13 करोड़ 53 लाख 37 हजार और लोकार्पण का बजट दस करोड़ 57 लाख 39 हजार है।