फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Delhi girl accuses son Danish of former MP Shahid Akhlaq of sexual assault, demand for action

UP: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली की युवती ने सुनाई आपबीती, उड़े अफसरों के होश

Fri, 25 Aug 2023 02:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

Meerut News : दिल्ली की एक युवती ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई तो अफसरों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Meerut News: Delhi girl accuses son Danish of former MP Shahid Akhlaq of sexual assault, demand for action
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

दिल्ली की एक युवती ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह दिल्ली की निवासी है। कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के युवक का मैसेज आया। प्रार्थनी ने पूछा तो युवक ने दानिश अखलाक नाम बताया और इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी और फोन पर भी बात होने लगी। बातचीत में दानिश ने अपने को अविवाहित बताया।

विज्ञापन

युवती दानिश की बातों में आ गई और 20 अगस्त 2023 को दानिश मिलने दिल्ली आया, जहां पर हौज खास रेस्टोरेंट में बैठकर दोनों की बातचीत हुई। इस दौरान दानिश ने प्रार्थनी को बताया कि वह मेरठ में अच्छे परिवार से है। उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन

विज्ञापन

इसके बाद 22 अगस्त को दानिश ने उसे मेरठ में होटल क्रोम दिल्ली रोड पर बुलाया। दोपहर करीब तीन बजे वह होटल पहुंची। कुछ देर बाद दानिश रूम में आया और बातचीत करने लगा। इसके बाद शराब पीनी शुरू कर दी। बाद में प्रार्थनी के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ संबंध बनाए। बताया गया कि उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने आरोप लगाए कि दानिश के फोन की चैटिंग में उसने देखा कि कई हिंदू लड़कियों को ऐसे ही बात करके धोखा दे रहा है। युवती ने दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed