फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Crooks have robbed two houses in Gyanpur village of Bhavanpur

बदमाशों का कहर: भावनपुर के ज्ञानपुर गांव में दो घरों में बोला धावा, नगदी और जेवरात लूटकर फरार

Thu, 02 Dec 2021 01:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 01:19 AM IST
सार

मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो घरों में धावा बोला और नगदी व जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
Meerut News: Crooks have robbed two houses in Gyanpur village of Bhavanpur
दो घरों में लूट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में बदमाशों ने फजरू और गुल्लू के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने एक घंटे तक दोनों के घर खंगाले और फिर खाना खाकर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन


ज्ञानपुर गांव में मंगलवार रात 12 बजे छह बदमाश चहारदीवारी फांदकर पेंटर फजरू के घर में घुसे। बदमाशों ने फजरू, उसकी पत्नी अफसाना, बेटे इनाम, रिहान व बेटी इल्तजा को गन प्वाइंट पर ले लिया। अफसाना के कुंडल, अंगूठी, पाजेब, उतरवा लिए। परिवार को कपड़ों से बांध दिया। छह हजार रुपये व अन्य सामान भी ले गए। उसके बाद पांच बदमाश फजरू के पड़ोसी गुल्लू के घर पहुंचे। गुल्लू व उसकी पत्नी अंजुम, भांजी सोफिया को गन प्वाइंट पर ले लिया। वह 12 सौ रुपये, दो जोड़ी पाजेब, कुंडल, चुटकी और अन्य सामान लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद फजरू ने शोर मचाया तब पड़ोसी मनोज ने दरवाजा खोला। डकैती की खबर लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश 
भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। लोकल बदमाशों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली है। बदमाशों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा। - पूनम सिरोही, सीओ सदर देहात

डकैत खाते रहे खाना, बावरिया गिरोह पर अंदेशा
डकैती की घटना करने का बावरिया गिरोह पर अंदेशा है। घटना करने के दौरान बदमाशों ने फजरू के घर में रोटी-सब्जी, चावल खाए, जबकि पीड़ित गुल्लू के घर में सिंघाड़े खाकर गए। ऐसी घटना अक्सर बावरिया गिरोह करता है। थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी जांच करने में लगी है। गांव में एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसकी फुटेज भी पुलिस देखेगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

दो बार बदली तहरीर 
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया है कि मैं खुद मौके पर गई थी। दोनों पीड़ित परिवार ने पहले घटना चोरी की बता रहे थे। बदमाशों को उन्होंने देखा है, यह बात बाद में बताई गई। बदमाश महिलाओं की झुमकी, लोंग व चुटकी तक उतरवा कर ले गए हैं। अंदेशा है कि यह गिरोह गरीब लोगों को ही निशाना बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed