{"_id":"62468eacff1e414cea6993ee","slug":"meerut-news-case-transferred-to-crime-branch-in-beaten-up-with-officer-by-former-bjp-mla-sangeet-som-during-assembly-election-in-sardhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा के फायर ब्रांड नेता की बढ़ेगी मुश्किल, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस, चुनाव में अधिकारी से की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा के फायर ब्रांड नेता की बढ़ेगी मुश्किल, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस, चुनाव में अधिकारी से की थी मारपीट
Fri, 01 Apr 2022 11:05 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
संगीत सोम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार को पीटने के मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई। इस मुकदमे में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम नामजद आरोपी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव सलावा के प्राथमिक विद्यालय में वोट डाले जा रहे थे। आरोप है कि मतदान के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और पीठासीन अधिकारी अश्वनी कुमार की पिटाई कर दी। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी को पीटने और सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले जाने के मामले में इंस्पेक्टर सरधना की तरफ से संगीत सोम व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभी तक इस मुकदमे की विवेचना सरधना पुलिस कर रही थी। अब मुकदमे को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि निष्पक्ष जांच कराने के लिए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है। घटना के चश्मदीद पुलिसकर्मियों के भी पुलिस बयान दर्ज किए जाएंगे।