फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Bus accident in Hastinapur a baby girl died case filed against driver

मेरठ में फिर दर्दनाक हादसा: मासूम बच्ची की बस से कुचलकर मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल, सदमे में परिवार

Wed, 23 Feb 2022 01:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Feb 2022 01:28 PM IST
सार

हस्तिनापुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच साल की बच्ची की बस से कुचलकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Meerut News: Bus accident in Hastinapur a baby girl died case filed against driver
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे को लोग अभी ठीक से भूल भी नहीं पाए और फिर से शहर में एक हादसा हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक पांच वर्षीय छात्रा की कुचलकर मौत हो गई। बताया गया कि स्कूल बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उधर, सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।

विज्ञापन


सामने आई लापरवाही
गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुनील की पांच वर्षीय पुत्री दीपाली कस्बे के तक्षशिला एकेडमी स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी स्कूल में जा रही थी। सुबह जब स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए गांव में पहुंची। वहीं गांव में प्वाइंट पर खड़े बच्चों को बस ले रही थी, इसी दौरान चालक ने अचानक बस को बैक कर दिया। जिससे खिड़की पर खड़ी दीपाली अचानक नीचे गिर गई। 
विज्ञापन


वहीं चालक ने स्कूल बस को पीछे हटाया तो बस का अगला पहिया दीपाली के ऊपर से उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के सैंकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों को मामले की सूचना दी। वहीं बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक कदम: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मचारी ने लगाई फांसी, एक युवक ने भी दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव

उधर, ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed