फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Bulldozer removed illegal encroachment from pond in Lavad

Meerut News: लावड़ में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, तालाब से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

जमालपुर गांव में सरकारी तालाब पर कुछ कब्जाधारियों ने सालों से कब्जा किया हुआ था। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीदार ने बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा हटवाया।

विज्ञापन
Meerut News: Bulldozer removed illegal encroachment from pond in Lavad
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लावड़ जमालपुर गांव में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कमरों पर प्रशासन का महाबली गरजा। कई बार नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।

विज्ञापन


सरधना तहसील के नायाब तहसीलदार जतिन गोस्वामी ने बताया कि जमालपुर गांव में सरकारी तालाब पर कुछ कब्जाधारियों ने सालों से कब्जा किया हुआ था। सभी को तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के आदेश थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पानी के टैंकर ने बाइक सवार मजदूरों को कुचला, दो की मौत, एक घायल, बाफर में कार ने बरातियों को रौंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2022 में कब्जा मुक्त कराया था। जिसके, बाद फिर से कब्जा हुआ तो चेतावनी देकर कब्जा हटाने के लिए कह दिया गया था। लेकिन, कब्जाधारी नही माने। जिसके बाद लगभग तीन पक्के कमरों का निर्माण किया और पशु बांधे जाने लगे।

गुरुवार को सरधना तहसील की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। प्रशासन के बुल्डोजर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कब्जाधारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed