फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Big negligence in the Medical College and patients are not getting treatment

UP: मेडिकल कॉलेज का हाल, दर्द से कराह रहे मरीज, पर सुनने वाला को नहीं, लापरवाही की हदें हो रहीं पार

Fri, 24 Feb 2023 03:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Feb 2023 03:17 PM IST
सार

Meerut News : मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। कई वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें मरीज इलाज के लिए कराह रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Big negligence in the Medical College and patients are not getting treatment
मेडिकल कॉलेज में लापरवाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में इलाज में लापरवाही के सात वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मरीज अपनी व्यथा सुनाते हुए कह रहे हैं कि यहां न चिकित्सक और न स्टाफ सुध लेता है। कराहते रहते हैं, कोई सुनता नहीं। एक महिला तो दर्द में तड़प रही है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


पहले वीडियो में एक महिला के पैर में इंफेक्शन है और वह तीमारदार के कंधे पर सिर रखकर कराह रही है। तीमारदार कह रही है कि यहां कोई सुनने वाला नहीं है। दूसरे वीडियो में एक युवक अपना नाम जॉनी बताते हुए कह रहा है कि दुर्घटना में पैर में चोट लगी थी। चार ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पैर ठीक नहीं हुआ है। बहुत परेशान हूं। 
विज्ञापन


वहीं तीसरे वीडियो में रिजवाना नाम की महिला कह रही है कि उनकी बच्ची के पैर में चोट है, लेकिन यहां बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। चिकित्सकों और स्टाफ से कहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा वीडियो चार साल की बच्ची पलक और उसकी मां का है। मरीज के हाथ में फ्रैक्चर है। उनका कहना है कि सही उपचार नहीं मिल रहा है। हाथ का ऑपरेशन कराया, मगर वह सफल नहीं हुआ। बहुत परेशान हैं। पांचवे वीडियो में साकिब नामक युवक कह रहा है कि उसे बेहतर उपचार नहीं मिल रहा है। उसके पैर में चोट है। पस बना हुआ है। 

वहीं छठा वीडियो बच्चे अरहम का है, जिसमें उसकी माता बता रही हैं कि पैर का दो बार ऑपरेशन हो चुका है, मगर सही इलाज न होने के कारण वह ठीक नहीं हो रहा है। 7वां वीडियो अशोक कुमार का है, जिसमें उनके तीमारदार कह रहे हैं कि मरीज ठीक नहीं हो रहा है, काफी समय से भर्ती हैं, इलाज सही नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खास रिपोर्ट: जेल में सजा काट रहे बंदी कर रहे जड़ी-बूटी तैयार, आप भी ऐसे करें बीमारियों को दूर

उधर, मेडिकल कॉलेज के स्टाफ का कहना है कि यह सभी वीडियो फरवरी माह के ही हैं। वीडियो वार्ड नंबर तीन और चार हड्डी रोग विभाग ग्राउंड फ्लोर और वार्ड नंबर 23 और 24 सेकंड फ्लोर पुरानी मेन बिल्डिंग के हैं।

यह भी पढ़ें: रिपोर्ट: किशोरों के हाथ में तमंचे-पिस्टल, बड़ी वारदातों को दे रहे अंजाम, सप्लायरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

वीडियो में कही गई बातों की जांच कराई जाएगी। अगर कोई इलाज में लापरवाही कर रहा है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सभी को हिदायत दी गई है कि बेहतर उपचार दिया जाए। - डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, कार्यवाहक प्राचार्य और हड्डी रोग विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed