फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Aunt murdered over immoral relations, accused injured in police encounter

कातिल का कबूलनामा: तमंचे से मारता तो आवाज होती, गला दबाकर मार डाला, मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल

Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 12 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

15 साल बड़ी चाची से भतीजे का इश्क परवाना चढ़ा, बात शादी तक पहुंची तो चाचा और समाज का डर आड़े आ गया। भतीजे को चाची से इश्क तो था लेकिन शादी नहीं करनी थी, बस फिर वारदात को अंजाम दे डाला। पढ़ें पूरी कहानी।

विज्ञापन
Meerut News: Aunt murdered over immoral relations, accused injured in police encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शादी का दबाव बनाने पर 15 साल छोटे भतीजे ने अपनी चाची की गला दबाकर हत्या कर दी। शव इंचौली के जंगल में दबा दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके अपनी चाची के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते अनैतिक संबंध हो गए थे। वह शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहता था।

विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर निवासी (40) फरहाना पत्नी नौशाद का अपने जेठ के बेटे (25) शोएब पुत्र शमशाद निवासी लावड़ इंचौली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देर शाम फरहाना के परिजनों ने लिसाड़ी गेट पुलिस से शिकायत की थी कि शोएब उनकी बेटी फरहाना को तमंचे के बल पर अपहरण करके ले गया है।

इस शिकायत पर पुलिस ने शोएब को पुलिस कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि फरहाना की उसने गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को इंचौली के जमालपुर गांव के जंगल में दबा दिया है। उसने बताया कि यदि तमंचे से मारता तो आवाज होती, इसलिए उसने फरहाना को गला दबाकर मार डाला।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव जंगल से बरामद कर लिया और शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस आरोपी शोएब से तमंचा बरामद करने के लिए ले गई। उसने तमंचा बरामद कराया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें शोएब पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

एसपी सिटी ने बताया कि फरहाना का अपने भतीजे शोएब से अनैतिक संबंध थे। वह शोएब से शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन शोएब शादी नहीं करना चाहता था। इसके चलते शोएब ने फरहाना को गला दबाकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed