फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार पत्नियों का फौजी पति: थाने में बैठकर हंसता रहा आरोपी, चेहरे पर नहीं था कोई मलाल, बोला- मैं फंस गया नहीं तो...

Sun, 29 Aug 2021 08:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Aug 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Army man will sent to jail by court after accused has marriage with four girl
फौजी का खुला राज। - फोटो : amar ujala

चार महिलाओं से शादी करने के आरोपी सैन्यकर्मी की शनिवार को दिनभर लिखा पढ़ी की गई। आज उसे जेल भेज दिया जाएगा। इससे पहले सैन्यकर्मी की दूसरी पत्नी ने कंकरखेड़ा थाने में अपने फौजी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 



मनीष कुमार राजस्थान में आर्मी में क्लर्क है। वर्तमान में कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में रह रहा था। उसने चार शादी कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका है। तीसरी पत्नी का नाम चांदनी अंसारी है। शुक्रवार देर शाम दूसरी बीवी हैदराबाद से मेरठ पहुंची। उसने पति को तीसरी बीवी के साथ रंगे हाथ पकड़ा। दोनों में जमकर मारपीट हुई। शीला सिंह का कहना है कि 2015 में फौजी ने मुझसे मंदिर में शादी की थी और मुझसे एक बेटा है। उसके बाद से पति गायब हो गया। शुक्रवार को रंगे हाथों तीसरी बीवी चांदनी अंसारी के साथ पकड़ा। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि शनिवार को सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई। आज जेल भेज दिया जाएगा। जांच में सामने आया है कि फौजी मनीष एक के बाद एक शादी करता गया, और महिलाओं को धोखा देता रहा।

Meerut News: Army man will sent to jail by court after accused has marriage with four girl
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

थाने में बैठकर हंस रहा था आरोपी फौजी
कंकरखेड़ा थाने में बैठे सैन्यकर्मी को थोड़ा भी मलाल नहीं था। पुलिस से पूछताछ में कहा, साहब समय खराब था तो फंस गया, वरना सब कुछ अच्छे से चल रहा था। अब मामला पकड़ में आ गया है तो यह भी मेरे खिलाफ हो गई है।

Meerut News: Army man will sent to jail by court after accused has marriage with four girl
पहली पत्नी के साथ आरोपी। - फोटो : amar ujala

सेना भी करेगी कार्रवाई 
सेना की टीम ने भी मनीष और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कई घंटे तक मनीष से पूछताछ की। सेना के अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Army man will sent to jail by court after accused has marriage with four girl
आरोपी सैन्यकर्मी। - फोटो : amar ujala

मैंने रुपये वापस कर दिए 
मनीष ने बताया कि उसने दूसरी पत्नी को दस लाख रुपये दिए थे, महिला ने बताया कि मैंने रुपये वापस दे दिए हैं। बैंक की डिटेल भी लाकर सैन्य अधिकारियों और पुलिस को दी। यह झूठ बोल रहा है, इसने जो रुपये दिए थे, वह वापस दे दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Army man will sent to jail by court after accused has marriage with four girl
फौजी का खुला राज। - फोटो : amar ujala

थाने पर मनीष का पिता भी पहुंचा, उसने भी बताया कि दो साल से वह इससे अलग ही रह रहा था, काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed