{"_id":"6246e01b3822e44d8229f92b","slug":"meerut-news-amid-strike-of-private-doctors-government-doctors-handling-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सरकारी डॉक्टरों ने संभाली बड़ी जिम्मेदारी, ओपीडी रही दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सरकारी डॉक्टरों ने संभाली बड़ी जिम्मेदारी, ओपीडी रही दुरुस्त
Fri, 01 Apr 2022 04:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:54 PM IST
सार
जनपद मेरठ के प्राइवेट चिकित्सकों की हड़ताल के बीच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर्स ने पूरे समय तक बैठकर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। जिससे मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की तकलीफ न हो।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता आर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज सहित सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय की सभी ओपीडी दिन भर दुरुस्त रहीं। प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर सभी सरकारी डॉक्टरों को ओपीडी में पूरे समय बैठने के निर्देश दिए गए। जिससे किसी भी मरीज को उपचार में किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय की सभी ओपीडी का प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. जी. एल. निगम और डॉ. प्रदीप कुमार ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान सभी ओपीडी में व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। जनपद मेरठ के प्राइवेट चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए ओपीडी का निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने सभी सीनियर डॉक्टरों, संकाय सदस्यों, जूनियर रेसीडेंट्स छात्रों और इंटर्न्स डॉक्टरों को निर्देशित किया कि आज प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, इसीलिए सभी डॉक्टर अपनी निर्धारित ओपीडी में पूरे समय तक बैठकर मरीजों को परामर्श दें, जिससे मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी पैदा न हो।