फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Absconding for 25 years in murder case, now demanding ransom of Rs 1 crore

Meerut News: हत्या के मामले में 25 साल से फरार, अब मांग रहा एक करोड़ की रंगदारी

Tue, 06 Aug 2024 08:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Aug 2024 08:42 PM IST
सार

अब्दुल्लापुर में हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहा आरोपी अब लौट आया है। वह एक प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांग रहा है। एसएसपी ने मामले पर जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन
Meerut News: Absconding for 25 years in murder case, now demanding ransom of Rs 1 crore
एसएसपी से शिकायत करने आया पीड़ित। - फोटो : Amar ujala

विस्तार


विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसके रिश्तेदारों को भी रंगदारी के लिए धमका रहा है।  

खैर नगर अख्तर मस्जिद निवासी हसन बहादुर अपने परिजन के साथ सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी डा. विपिन ताडा को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से अब्दुल्लापुर के रहने वाले हैं। अब्दुल्लापुर में उनकी काफी जमीन है, वहां कालोनी भी बनी हुई है। आरोप लगाया कि हत्या के मामले में फरारी काट रहा अब्दुल्लापुर गांव का ही आरोपी अपने भतीजों के साथ मिलकर रंगदारी मांग रहा है। आरोपी की धमकी के कारण परिवार के लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में एसपी क्राइम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
 

1998 में नसीम हैदर का सरेआम हुआ था कत्ल
हसन बहादुर ने बताया कि आरोपी पर 16 अगस्त 1998 को गांव के नसीम हैदर की गोली मारकर हत्या करने का केस भावनपुर थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसके खिलाफ इनाम भी घोषित हो चुका है। हत्या के बाद आरोपी कई साल मुंबई में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed