फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 35th convocation ceremony in CCSU today, Chancellor Anandi Ben Patel will give medals to students

Meerut News: CCSU में 35वां दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल छात्र-छात्राओं को देंगी मेडल

Wed, 18 Oct 2023 08:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 08:44 AM IST
सार

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में आज 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल देंगी।

विज्ञापन
Meerut News: 35th convocation ceremony in CCSU today, Chancellor Anandi Ben Patel will give medals to students
CCSU में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के 35वें दीक्षांत समारोह के लिए विवि परिसर सजा हुआ है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह को पौधों, फूलों और रंगीन रोशनी सजाया गया है। भव्य समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 259 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देंगी। समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए प्रेक्षागृह के चारों ओर बैरीकेट्स लगाए गए हैं।

विज्ञापन


सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं। मुख्य अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा सचिव आयुष मंत्रालय हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याक्ष हैं।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कुलाधिपति, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक समेत 259 प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल वितरित करेंगी। इनमें 190 छात्राओं और 69 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में जगह-जगह फाइन आर्ट विभाग के विद्यार्थियों ने बेहतरीन कलाकृतियां उकेरी हैं। प्रेक्षागृह के बाहर और अंदर कोने-कोने में सजावट की गई हैं। प्रवेश के लिए पास जारी किए हैं। बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने प्रेक्षागृह और आसपास के क्षेत्र की मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ता दल के साथ चेकिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed