मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का अनोखा अंदाज, धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे पुलिस कार्यालय
मेरठ के नए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति शुक्रवार को पारंपरिक धोती-कुर्ते में पुलिस कार्यालय पहुंचे। अंदर जाकर उन्होंने वर्दी धारण की और जिम्मेदारी संभाली।
विस्तार
धोती-कुर्ते में पहुंचे नए एसएसपी
बीबीजीटीएस मूर्ति शुक्रवार को मेरठ पहुंचे तो उनका पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। वह धोती-कुर्ता पहने हुए गाड़ी से उतरे। इसके बाद वह बिना रुके सीधे कार्यालय के अंदर चले गए।
अंदर जाने के बाद उन्होंने पुलिस की वर्दी धारण की। नए एसएसपी के इस पारंपरिक परिधान में पहुंचने की चर्चा पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के बीच रही।
बीबीजीटीएस मूर्ति के मेरठ का पुलिस कप्तान बनाए जाने के बाद अब जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी। उनके सामने अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती होगी।